अंगूर से भरी ट्रक पलटी, मची लूट- भारत संपर्क

0

अंगूर से भरी ट्रक पलटी, मची लूट

कोरबा। जिले के कटघोरा मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक में अंगूर भरा हुआ था, जहां हादसे के बाद सारा अंगूर जमीन पर बिखर गया। देखते ही देखते लोगों के भी भीड़ इकट्ठा हो गई। बताया जा रहा है कि कटघोरा थाना अंतर्गत सुतर्रा नाला के पास अंधे मोड़ होने के चलते यह हादसा हुआ है। राहगीरों की सूचना पर 112 और 108 वाहन मौके पर पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए ट्रक के चालक और परिचालक को अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुई।इस हादसे में वाहन चला रहे चालक और एक हेल्पर को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में वाहन के पलटने के बाद अंगूर की पेटी को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद कई लोग अंगूर को ले जाने में सफल हुए, वहीं तत्काल पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद लोग भाग खड़े हुए।कटघोरा थाना पुलिस हादसे के बाद मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घायलों का हाल-चाल जाना। हादसे की वजह जानने इस मामले में पुलिस आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों की मानें तो इस मोड़ पर कई बार हादसे से हो चुके हैं। इसे लेकर ब्रेकर या फिर सड़क किनारे कुछ सांकेतिक बोर्ड लगाया जाना चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: 1 से 5 नवम्बर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी शानदार प्रस्तुतियां – भारत संपर्क न्यूज़ …| *हिमालय में गूँजी जशपुर की गूंज: आदिवासी युवाओं ने जगतसुख पीक पर खोला नया…- भारत संपर्क| Noida Traffic Advisory: नोएडा में कल रूट देखकर घर से निकलें, रन फॉर यूनिटी … – भारत संपर्क| किडनैप, मर्डर और फिर बवाल… 24 साल पुराना गोलू अपहरणकांड, जिसमें जल उठा था…| Shreyas Iyer ने हेल्थ अपडेट शेयर किया, सोशल मीडिया पर दी जानकारी – भारत संपर्क