पैसों के लेनदेन के विवाद में दो भाइयों ने मिलकर कर दी हत्या- भारत संपर्क

0
पैसों के लेनदेन के विवाद में दो भाइयों ने मिलकर कर दी हत्या- भारत संपर्क




पैसों के लेनदेन के विवाद में दो भाइयों ने मिलकर कर दी हत्या – S Bharat News























पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पतई डीह में बबलू जांगड़े की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों धन्नु काठले और सुरेश काठले को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। मृतक और हत्यारो के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। धन्नू और सुरेश नाम के दोनों भाई अपने ही गांव के बबलू जांगड़े को लेबर सरदार से भट्ठा में काम करने बाहर जाने के लिए लगभग 60,000 रुपए दिलाए थे, लेकिन बबलू जांगड़े काम पर नहीं जा रहा था और ना ही रकम वापस कर रहा था।

इस बात को लेकर उनमें लगातार विवाद हो रहा था। गुरुवार सुबह भी करीब 9:00 बजे बबलू जांगड़े काठले बंधुओ के घर के पास पहुंचा तो इसी बात को लेकर उनमें झगड़ा शुरू हो गया। दोनों भाइयों ने लाठी, डंडा रॉड से बबलू जांगड़े की पिटाई कर दी। घायल अवस्था में बबलू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई ।बबलू के भाई प्यारेलाल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने चंद घंटे में ही दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

835 करोड़ी ‘रामायण’ में ‘हनुमान’ बनना सनी देओल के लिए है चैलेंजिंग, बोले: मुझे… – भारत संपर्क| 8 April History: मंगल पांडे को दी गई थी फांसी, भगत सिंह ने दी थी ब्रिटिश हुकूमत…| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के 63 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की दी… – भारत संपर्क न्यूज़ …| YouTube पर मिलेंगे Instagram वाले फीचर, अब होगा फायदा – भारत संपर्क| तिलक वर्मा को क्यों रिटायर्ड आउट किया गया था, हार्दिक पंड्या ने दुनिया को ब… – भारत संपर्क