सूने मकान से दो लाख नकदी व सोने-चांदी के जेवर की चोरी- भारत संपर्क

0

सूने मकान से दो लाख नकदी व सोने-चांदी के जेवर की चोरी

कोरबा। करतला क्षेत्र के एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान से दो लाख रुपए नकदी व सोने-चांदी के जेवर की चोरी कर ली। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम बैगामार निवासी कृष्ण कुमार राठिया उम्र 27 वर्ष खेती-किसानी का काम करता है। पुटू के कारोबार के लिए अलमारी में रुपए रखा हुआ था। गुरुवार को वह दो लाख रुपए पुटू खरीदा था। शेष रुपए अलमारी में थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे उसकी पत्नी सजनी राठिया कुछ ही दूरी पर स्थित दुकान खोलने के लिए चली गई थी। मां और पिता खेल चले गए थे। छोटा भाई चंद्रभान गाड़ी लेकर धमतरी गया था। मकान में ताला लगा हुआ था। सुबह 11 बजे सजनी वापस घर लौटी। मकान का ताला टूटा हुआ था। अलमारी ाुला हुआ था। अलमारी में रखे सोने का हार, मंगलसूत्र, माला और दो लाख रुपए नकदी नहीं था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस हिंदू क्रिकेटर को छेड़ा तो खैर नहीं… परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान की पूर… – भारत संपर्क| Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा हैं बेहद ग्लैमरस, देखें…| Smrity Sinha: भोजपुरी और मराठी सिनेमा में क्या फर्क है? दोनों फिल्म इंडस्ट्री… – भारत संपर्क| NHAI में CLAT PG के स्कोर से होगी भर्ती या नहीं… अब दिल्ली हाईकोर्ट में होगा…| मैथ्स का सवाल, जवाब नहीं दे पाई 8 साल की मासूम… प्रिंसिपल ने कर दी बेरहमी… – भारत संपर्क