सुकमा जिले के पुसगुन्ना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में दो नक्सली न्यूट्रलाइज – मुख्यमंत्री… – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
सुकमा जिले के पुसगुन्ना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में दो नक्सली न्यूट्रलाइज – मुख्यमंत्री… – भारत संपर्क न्यूज़ …

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिले के कुकानार थाना अंतर्गत पुसगुन्ना क्षेत्र में पुलिस जवान एवं सुकमा डीआरजी की संयुक्त पुलिस टीम के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिलने पर बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि सर्चिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों को जवानों ने न्यूट्रलाइज किया है, जिनमें 5 लाख रुपए का इनामी पेदारास एलओएस कमांडर बमन भी शामिल है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे सुरक्षाबल के जवान पूरी ताकत से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने जवानों की इस बहादुरी और अदम्य साहस की सराहना करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ यह सफलता सुरक्षा बलों के अथक प्रयासों का परिणाम है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और जवानों को हर संभव मदद एवं सहयोग दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

25 छक्के, 59 चौके… 31 साल के बल्लेबाज ने ठोका रिकॉर्डतोड़ शतक, नीदरलैंड्स… – भारत संपर्क| JoSAA काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन बंद, 14 जून को पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट…| आमिर खान ने जिस फिल्म को बोरिंग बताकर ठुकराया, शाहरुख खान ने उसे चमका दिया – भारत संपर्क| वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामगढ़ महोत्सव का भव्य समापन – भारत संपर्क न्यूज़ …| बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान की अब नहीं होगी वापसी, PSL जीतने वाले शाहीन अफरीदी … – भारत संपर्क