UP Board Exam 2026 Guidelines: यूपी बोर्ड एग्जाम में बड़ा बदलाव, जांच के लिए…

0
UP Board Exam 2026 Guidelines: यूपी बोर्ड एग्जाम में बड़ा बदलाव, जांच के लिए…
UP Board Exam 2026 Guidelines: यूपी बोर्ड एग्जाम में बड़ा बदलाव, जांच के लिए जूते-मोजे नहीं उतारे जाएंगे, जानें डिटेल्स

यूपी बोर्ड एग्जाम Image Credit source: Social Media

UP Board Exam 2026 Guidelines: यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 18 फरवरी से शुरू हो रहे हैं. यूपी बोर्ड एग्जाम 2026 को सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से आयोजित करने के लिए प्रदेश सरकार ने गाइडलाइंंस जारी कर दी है, जिमसें कुछ नियमों में बदलाव किया है. नए नियमों के तहत बोर्ड एग्जाम देने के लिए आने वाले स्टूडेंट्स को जांच के दौरान जूते-मौजे नहीं उतारने होंगे. वहीं गर्ल्स स्टूडेंट्स की जांच के लिए महिला स्टॉफ की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाएगी.

आइए जानते हैं कि यूपी बोर्ड एग्जाम 2026 को लेकर जारी गाइडलाइंस में क्या खास है? जानेंगे कि बोर्ड एग्जाम्स के मद्देनजर कितने जिलों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है.

CCTV से निगरानी होगी, जांच के लिए विशेष इंंतजाम

पूर्व में यूपी बोर्ड एग्जाम में जांच के दौरान स्टूडेंट्स के साथ हुए खराब व्यवहार के मामले सामने आए थे. मसलन, अभिभावकों के साथ ही छात्रों ने जांच के लिए जूते और मोजे उतरवाने जैसी व्यवस्था का विरोध किया था. इस बात को ध्यान में रखते हुए यूपी बोर्ड ने जांच के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, जिसके तहत जांच के दौरान छात्रों को जूते और मोजे नहीं उतारने हाेंगे. तो वहीं छात्राओं की जांच महिला स्टॉफ ही करेगा. वहीं किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए परीक्षा केंद्र की सीसीटीवी और ऑडियो रिकॉर्डिंग से निगरानी करने का निर्देश दिए गए हैं.

30 दिन तक सुरक्षित रहेगी रिकाॅडिंंग, मोबाइल प्रतिबंधित

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के तहत सीसीटीवी की फुटेज 30 दिन तक सुरक्षित रखी जाएगी. वहीं परीक्षा केंद्र पर कोई भी शिक्षक या कर्मी मोबाइल फोन समेत डिजिटल उपकरण नहीं ले जा सकेंगे. केंद्र के बाहर ही ये उपकरण अनिवार्य रूप से जमा कराने होंगे.

18 जिले अतिसंवेदनशील घोषित, दो बार होगा निरीक्षण

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर प्रदेश के 20 जिलों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है. बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के उद्देश्य से ये फैसला लिया गया है. इन 20 अतिसंवेदशनील जिलों में पड़ने वाले परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दिन दो बार निरीक्षण किया जाएगा. वहीं प्रदेश के 20 परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाया जाएगा.मुख्य सचिव ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ये निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें-10-12वीं क्लास में सभी स्टूडेंट्स होंगे पास! शिक्षा मंत्रालय ने बनाया प्लान, बोर्ड एग्जाम में फेल होने वाले छात्रों को किया जाएगा ट्रैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निकांत जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, HC ने भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का माम… – भारत संपर्क| *श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन जशपुर में उमड़ा भक्तिरस, धूमधाम से निकली…- भारत संपर्क| चीन में दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैवल मूवमेंट, लूनर न्यू ईयर के दौरान यात्रा करेंगे 9.5… – भारत संपर्क| बिहार के बौद्ध सर्किट में भागलपुर की ‘ग्रैंड एंट्री’… नालंदा-बोधगया के…| लाइक्स और व्यूज के लिए लड़कों ने कार के ऊपर चढ़कर बनाई रील, वायरल हुआ खतरनाक स्टंट का…