कमला नेहरू कॉलेज में उपाध्याय की मनाई गई जयंती, व्यक्ति…- भारत संपर्क

0

कमला नेहरू कॉलेज में उपाध्याय की मनाई गई जयंती, व्यक्ति मात्र के स्थान पर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना ही राष्ट्रभक्ति का मूल-डॉ प्रशांत

कोरबा। व्यक्ति मात्र के स्थान पर राष्ट्र हित के ध्येय को सर्वोपरि रख कार्य करने वाला ही वास्तव में राष्ट्रभक्त है। यही भारत की संस्कृति और भारतीयता का मूल है। मानव मानव में भेद की भाषा तज कर सामाजिक समरसता को बनाए रखते हुए शरीर मन बुद्धि और आत्मा राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में युवाओं को योगदान देना चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन इसी ध्येय पर केंद्रित रहा, जिनके दिखाए मार्ग और विचार बीते कल, आज और आने वाले कल के युवा भारत को प्रेरित करते रहेंगे। यह बातें गुरुवार को कमला नेहरु महाविद्यालय में एकात्म मानववाद विचारधारा के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने कही। महाविद्यालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के अत्तर्गत 25 सितंबर को एक दिन एक घंटा एक साथ स्वच्छता श्रमदान का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बोपापुरकर के संरक्षण व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी जीएम उपाध्याय के मार्गदर्शन में स्वयसेवकों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार से लेकर पार्किंग स्थल तक स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। मंदिर परिसर में स्थापित राज परिवार की मंदिर के आसपास के स्थल से खरपतवारों तथा गंदगी को हटाया गया। कार्यक्रम के दौरान रासेयो जिला संगठक वायके तिवारी, वरिष्ठ स्वयंसेवक देवांश कुमार, किशोर चौहान, यशवंत दीक्षित, प्रियांशु मिश्रा आदि ने श्रमदान में स्वस्फूर्त भाग लिया। इसके पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित उन्हें नमन किया। रासेयो स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि शरीर मन बुद्धि और आत्मा राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में युवाओं को योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में रासेयो जिला संगठक वायके तिवारी, कार्यक्रम अधिकारी जीएम उपाध्याय एवं प्रीति द्विवेदी सहायक अध्यापक वेदव्रत उपाध्याय तथा रासेयो स्वयंसेवक किशोर चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं विचार पर अपने विचार प्रकट किए व उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली। कार्यक्रम में आयोजन रासेयो स्वयंसेवक संजय चतुर्वेदी, देवांश तिवारी, मुस्कान राजपूत, धारणा केवट, यशवंत दीक्षित, प्रियांशु मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*जनसेवा ही सच्ची नारायण सेवा:-समाजसेवी आशीष मित्तल कहा:-जनभागीदारी से नए…- भारत संपर्क| रोहिंग्याओं के हमदर्द बने बांग्लादेश के यूनुस, म्यांमार संकट को बताया चिंताजनक – भारत संपर्क| Super Over in IND vs SL: एक्शन और ड्रामे से भरपूर सुपर ओवर का रोमांच, एशिया… – भारत संपर्क| Rahul Dev Movies: राहुल देव ने इन 5 फिल्मों में निभाया खौफनाक विलेन का रोल, आज… – भारत संपर्क| पुलिस लाइन उर्दना में अग्निवीर प्रशिक्षण शिविर 5 अक्टूबर से प्रारंभ, अभ्यर्थियों के … – भारत संपर्क न्यूज़ …