बाल श्रम की रोकथाम में सहयोग करने विभिन्न संगठनों ने दिखाई…- भारत संपर्क

0
बाल श्रम की रोकथाम में सहयोग करने विभिन्न संगठनों ने दिखाई…- भारत संपर्क

बिलासपुर, जिला कार्यालय के परिसर के मंथन कक्ष में श्रम विभाग द्वारा ‘बाल श्रम’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। बैठक में बाल श्रम की रोकथाम के लिए उद्योग, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स सहित सभी संगठनों ने प्रशासन को सहयोग करने के लिए प्रतिबद्धता प्रकट की है। सहायक श्रमायुक्त श्री आर. के.प्रधान के निर्देशन में डी. एस.पी. सी. डी. लहरे , डी सी पी यु राहुल पवार,उद्योग विभाग से उद्योग अधिकारी, युनिसेफ से रूहाना खान, चाइल्ड लाइन से पुरूषोत्तम पांडे, सी.एस.जे. से भानुप्रिया,सामाजिक कार्यकर्ता बिंदु सिंग कछुवाहा, चेंम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष संजय मित्तल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सन्नी जी, विभिन्न उद्योगों के एच. आर. एवं सी. ई.ओ. एवं श्रम विभाग के श्रम पदाधिकारी एवम निरीक्षक उपस्थित थे।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय मित्तल के द्वारा समस्त उद्योग संघ की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि बाल श्रम के रोकथाम में प्रशासन का भरपूर सहयोग करेंगे ।मीटिंग में बाल श्रम के अतिरिक्त बाल भिक्षावृत्ति,बाल-विवाह,बाल तस्करी एवं बच्चों के मौलिक अधिकार जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की गई जिसमें बाल श्रम के प्रतिबंध,सामाजिक सरोकार,दंड और बाल श्रम को दूर करने के उपायों पर अभिमत लिया गया और इसे एक मिशन के रूप में लेकर बिलासपुर जिले से बाल श्रम पूर्णतः समाप्त करने का सभी पक्षों ने संकल्प लिया और बाल श्रम उन्मूलन पर अपनी सहभागिता जताई।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सहायक श्रम पदाधिकारी आर. के.तम्हाने जिला बिलासपुर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत के पड़ोस में कभी भी छिड़ सकती है जंग, पाकिस्तान की इन 5 डिमांड को नहीं मान रहा… – भारत संपर्क| दिल्ली यूनिवर्सिटी में लैंड एंड प्रॉपर्टी सेमिनार रद्द होने से विवाद, सरकार पर…| Women’s World Cup 2025: टीम इंडिया ने पहले भी रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय-रथ! … – भारत संपर्क| आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है देश का पहला डिजिटल संग्रहालय – भारत संपर्क न्यूज़ …| Guess Who: 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला वो एक्टर, जिसे पहली फिल्म के मिले थे 7.50… – भारत संपर्क