शातिर चोर पकड़ाया, बिलासपुर के अलग-अलग थानों में 13 से अधिक…- भारत संपर्क

0
शातिर चोर पकड़ाया, बिलासपुर के अलग-अलग थानों में 13 से अधिक…- भारत संपर्क




शातिर चोर पकड़ाया, बिलासपुर के अलग-अलग थानों में 13 से अधिक चोरी के मामले उसके नाम है दर्ज –





































कोनी क्षेत्र के ग्राम निरतु अटल आवास में किराए के मकान में रहने वाले शिव निर्मलकर के मकान से शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात करीब 1 से 2:00 बजे के बीच किसी चोर ने घर में घुसकर मंगलसूत्र, फटका मनचली, सोने का टुकड़ा, चांदी का पायल , करघन और नगद रकम मिलकर कुछ ₹31, 400 की चोरी की थी। जिसकी शिकायत कोनी थाने में की गई।
इधर पुलिस को तुर्काडीह अंडर ब्रिज के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिला। मुक्तिधाम चौक सरकंडा में रहने वाले छोटू यादव ने कड़ाई से पूछताछ में चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि रात करीब 1:00 बजे वह ई रिक्शा से तुरकाडीह गया था। तुर्काडीह से पैदल ही वह निरतु अटल आवास के क्वार्टर नंबर चार पहुंचा। वहां ताला देखकर पत्थर से ताला तोड़ा और फिर चोरी के समान को तुर्काडीह ओवर ब्रिज के किनारे खाली जगह पर मिट्टी और ईंट से ढककर छुपा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। चोरी के आरोप में छोटू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि छोटू यादव के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्र में 13 चोरी के मामले दर्ज है।



error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल बनी बिग बॉस की महारानी! सेवा में जुटे घरवाले, एक-एक… – भारत संपर्क| *CM विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों की पूरी की वर्षों पुरानी मांग, दुलदुला…- भारत संपर्क| गांधी गंज से निकली महाराजा अग्रसेन की ऐतिहासिक शोभा यात्रा, जय अग्रसेन से गुंजायमान… – भारत संपर्क न्यूज़ …| भीषण गर्मी, उमस… दिल्ली से क्या चली गई बारिश? पंजाब-हरियाणा में अलर्ट; जा… – भारत संपर्क| राहुल गांधी को जननायक बनाने की रणनीति… बिहार में आजादी के बाद पहली बार…