पटवारी पर ऑनलाईन नक्शा में छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीण ने…- भारत संपर्क
कोरबा। भैसमा पटवारी तारा कोशले की शिकायत कलेक्टर से की गई है। पटवारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण खिलेन्द्र लहरे ने कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन सौंपा है। खिलेन्द्र लहरे पिता भरत लाल लहरे निवासी ग्राम चाकामार, प.ह.नं. 06. रा.नि.मं. भैसमा तहसील-भैसमा का निवासी है। उसका कहना है कि मेरे हक स्वामित्व की निजी कृषि भूमि ग्राम-चाकागार में स्थित है। ग्राम चाकामार, पटवारी हल्का, नक्शा प्रकाशित हल्का है जिसकी खसरा नंबर 64/2 रकबा 0.0890 हे एवं खसरा नंबर 137/1 रकबा 0.1290 हे. का आनलाईन नक्शा नहीं दिखा रहा है। जिसकी जानकारी मेरे द्वारा हल्का पटवारी तारा कोशले को 27 दिसंबर 2025 को व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाईल नंबर 9893162972 पर जानकारी दी गई। पटवारी द्वारा बोला गया कि चेक करती हूं और मौका में जाकर ऑनलाईन रिकार्ड अपडेट कर दूंगी। उसके बाद लगातार हल्का पटवारी को इस संबंध में बोला गया। आज दिनांक तक बोलने पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शासकीय कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। ऑनलाईन नक्शा से छेडछाड किया जा रहा है। उसका कहना है कि उसके हक स्वामित्व की कृषि भूमि को ऑनलाईन रिकार्ड से हटा दिया गया है। हल्का पटवारी तारा कोशले 04.09.2023 से लगातार एक ही हल्का में पदस्थ है, जिसके कारण से ऑनलाईन रिकार्ड से छेडछाड किया जा रहा है। शिकायत पत्र की जांच कराते हुए पटवारी तारा कोशले के विरुद्ध कार्यवाही की मांग ग्रामीण ने की है।
![]()
