रतनपुर के खेत में पकड़ाया विशालकाय  मगरमच्छ, ग्रामीणों ने…- भारत संपर्क

0
रतनपुर के खेत में पकड़ाया विशालकाय  मगरमच्छ, ग्रामीणों ने…- भारत संपर्क




रतनपुर के खेत में पकड़ाया विशालकाय  मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पड़कर खूंटा घाट बांध में छोड़ा – S Bharat News























यूनुस मेमन

रतनपुर क्षेत्र में खुटाघाट बांध मगरमच्छों का बड़ा आशियाना है, यही कारण है कि अक्सर भोजन की तलाश में मगरमच्छ आसपास के गांव तक पहुंच रहे हैं । एक बार फिर शनिवार सुबह रतनपुर राम टेकरी के पास स्थित विकमा तालाब के बगल में स्थित खेत में लोगों ने एक विशालकाय मगरमच्छ को देखा। पूरी तरह वयस्क यह मगरमच्छ करीब 9 फीट लंबा था जिसकी उम्र 10 से 12 साल बताई जा रही है। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा तो लोगों ने खुद ही इस मगरमच्छ को पकड़ा और फिर उसे एक ऑटो में भरकर खुटाघाट बांध तक छोड़ आये।

यह चिंता का विषय है कि रतनपुर में खतरनाक मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं, इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बन रही है। अगर ऐसा ही रहा तो यहां भी कोटमी सोनार की तरह मगरमच्छों के लिए संरक्षित पार्क निर्माण करना होगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार यहां इसी तरह मगरमच्छ पकड़े गए हैं, जो खूंटा घाट बांध से भटक कर गांव और गांव के तालाब में पहुंच गए थे। यहां कई तालाबों में भी मगरमच्छ होने की खबर अक्सर मिलती है, जो खतरे से खाली नहीं है।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा हैं बेहद ग्लैमरस, देखें…| Smrity Sinha: भोजपुरी और मराठी सिनेमा में क्या फर्क है? दोनों फिल्म इंडस्ट्री… – भारत संपर्क| NHAI में CLAT PG के स्कोर से होगी भर्ती या नहीं… अब दिल्ली हाईकोर्ट में होगा…| मैथ्स का सवाल, जवाब नहीं दे पाई 8 साल की मासूम… प्रिंसिपल ने कर दी बेरहमी… – भारत संपर्क| ‘मैं ADG बोल रहा हूं’… फर्जी IPS बन धमकाता था, लोग डर के मारे पकड़ा देते…