ग्रामीण की मिली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस व…- भारत संपर्क

0

ग्रामीण की मिली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम

कोरबा। बालकोनगर थाना अंतर्गत रजगामार चौकी क्षेत्र के गांव ढेंगुरडीह में एक ग्रामीण की लाश मिली है। मृत्यु कैसे हुई। लेकिन मृतक के गले पर कुछ निशान पाए गए हैं। इसके आधार पर मामले को हत्या से जोडक़र देखा जा रहा है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। देर रात तक छानबीन जारी रही। बताया जाता है कि रजगामार चौकी अंतर्गत ग्राम ढेंगुरडीह में सडक़ किनारे शुक्रवार की देर शाम एक ग्रामीण की लाश देखी गई। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोग बड़ी संया में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी कोटवार को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। रजगामार पुलिस मौके पर पहुंची। मदद के लिए बालकोनगर से भी पुलिस की एक टीम पहुंची। डॉग स्कॉयड को भी बुलाया गया है। देर रात तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मृतक की पहचान राम सिंह राठिया पिता नारद सिंह राठिया उम्र 45 वर्ष से की गई है। बताया जाता है कि मृतक के गले पर चोंट के निशान हैं। शव कोरकोमा से झगरहा की तरफ जाने वाले मार्ग पर ढेुंगरडीह में मिली है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AIIMS Gorakhpur: एम्स गोरखपुर में MBBS छात्रों का बुरा हाल, इंटरनल एग्जाम में…| किसी मरीज या अस्पताल को नहीं हुआ गुणवत्ताहीन कैल्शियम…- भारत संपर्क| जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े 11.79 लाख की कथित लूट निकली…- भारत संपर्क| Friendship Day 2025: मेरे लिए तू….फ्रेंडशिप डे पर बेस्ट फ्रेंड यूं करें विश,…| राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बजा रायगढ़ का डंका, नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी में दो अवार्ड… – भारत संपर्क न्यूज़ …