Viral Video: विदेशी लड़की ने जीत लिया दिल, महादेव का गाना गाकर इंटरनेट पर मचाया तहलका

0
Viral Video: विदेशी लड़की ने जीत लिया दिल, महादेव का गाना गाकर इंटरनेट पर मचाया तहलका
Viral Video: विदेशी लड़की ने जीत लिया दिल, महादेव का गाना गाकर इंटरनेट पर मचाया तहलका

विदेशी लड़की ने गाया भगवान शिव का गानाImage Credit source: Instagram/mira_elara_

हिंदी और हिंदी गानों की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है. ऐसे बहुत से विदेशी लोग हैं, जो हिंदी बोलना या हिंदी गाने गाना सीख गए हैं और सोशल मीडिया ने तो उन्हें फेमस ही कर दिया है. इन दिनों ऐसी ही एक विदेशी लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने भारतीय लोगों का दिल छू लिया है. दरअसल, इस वीडियो में लड़की भगवान शिव पर आधारित हिंदी भजन गाते हुए नजर आती है. उसके स्पष्ट उच्चारण, भावनाओं से भरी आवाज और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है.

वीडियो की शुरुआत एक कमरे से होती है, जहां विदेशी लड़की गिटार लिए बैठी नजर आती है. सामने कैमरा है और फिर उसने गिटार बजाते हुए जो गाना शुरू किया, उसे सुनकर तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया. आमतौर पर ऐसा होता है कि अगर कोई विदेशी हिंदी बोलने या हिंदी गाना गाने की कोशिश करता है तो उसका उच्चारण उतना स्पष्ट नहीं होता, लेकिन इस लड़की का उच्चारण एकदम शानदार था. कुछ ही सेकंड में उसने महादेव का भजन गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया. वीडियो में कहीं भी दिखावा नहीं है, बस सादगी और श्रद्धा ही देखने को मिलती है, जो वीडियो को एकदम खास बना देती है.

ये भी पढ़ें: साड़ी पहन भोजपुरी गाने पर लड़की ने किया धमाकेदार डांस, अदाओं और एक्सप्रेशन्स से जीता दिल

लड़की ने अपनी आवाज से जीत लिया दिल

इस खूबसूरत वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर mira_elara_ नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 26 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 3 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने विदेशी लड़की की तारीफ की तो किसी ने कहा कि ‘बाबा ऐसे भगवान हैं जो हमारे दिल में नहीं बल्कि हर शब्द में हैं’, जबकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो कह रहे हैं कि संगीत एक ऐसी भाषा है, जो देशों और भाषाओं की दीवारें तोड़ देती है यानी कुल मिलाकर कहें तो ये वीडियो सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं बल्कि सांस्कृतिक जुड़ाव की खूबसूरत मिसाल है.

यहां देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायगढ़ महिला संघ का तेरवाँ वार्षिक महाधिवेशन उत्साह और ऊर्जा के साथ शहीद कर्नल विप्लव… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Viral Video: विदेशी लड़की ने जीत लिया दिल, महादेव का गाना गाकर इंटरनेट पर मचाया तहलका| Exclusive: क्या बॉलीवुड में धर्म-जाति के आधार पर भेदभाव होता है? अनुभव… – भारत संपर्क| Suryakumar vs Pakistan: कप्तान सूर्या को तोड़ना होगा नाकामी का सिलसिला, तब … – भारत संपर्क| लखनऊ में DRI की बड़ी कार्रवाई…10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन जब्त,… – भारत संपर्क