मानसून का इंतजार हुआ खत्म, जिले में तय समय के एक दिन बाद दी…- भारत संपर्क

0

मानसून का इंतजार हुआ खत्म, जिले में तय समय के एक दिन बाद दी दस्तक, सुबह बादल छाने के साथ-साथ रुक-रुककर हो रही बारिश

कोरबा। प्रदेश में दस्तक देने के बाद आखिरकार मानसून जिले में भी मंगलवार को सक्रिय हो गया और इसी के साथ मानसून का इंतजार खत्म हुआ। पूरे जिले में मानसून सक्रिय हो गया। दंतेवाड़ा में आने के बाद मानसून भटक गया था। सिस्टम सक्रिय होने के बाद दक्षिण पश्चिमी मानसून आगे बढ़ा, सोमवार के बाद मंगलवार को रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस बार समय से मानसून 1 दिन लेट में दस्तक दी है। इससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। वहीं किसान इस बार अच्छी बारिश के साथ अच्छी खेती किसानी होने का अनुमान लगा रहे हैं। साथ ही गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक रूक रूक कर बारिश होती रही। जिले में मानसून ने अपने निर्धारित समय से 1 दिन बाद दस्तक दी है। इस बार केरल सहित छत्तीसगढ़ में मानसून का दस्तक समय से पहले हुआ था। इसके साथ जिले में झमाझम बारिश शुरू हुई। इसके बाद मानसून रूठ सा गया था। तगड़ा सिस्टम सक्रिय होने के बाद 1 दिन बाद मानसून आगे बढ़ते हुए जिले में दस्तक दे दी। इसकी पुष्टि मौसम विभाग ने किया है। जिले में मानसून पहुंचने का सही समय 15 व 16 जून है।अधिकांश समय लेट में मानसून पहुंचने से किसान खेती किसानी में पिछड़ जाते थे। क्योंकि जिले में अधिकांश लेई व रोपा पद्धति से खेती करते हैं। किसानों का कहना है कि इस बार समय में मानसून पहुंचने से अच्छी बारिश के साथ अच्छी फसल भी होगी। जिले में मानसून पहुंचने के बाद पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए। केरल व प्रदेश के दंतेवाड़ा में समय से पहले मानसून पहुंचने के बाद भी जिले में एक दिन बाद मानसून पहुंची। दक्षिण पश्चिम मानसून को आगे बढऩे के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर अरब सागर के कुछ और भाग, गुजरात के कुछ और भाग, विदर्भ के बचे भाग, छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्से, ओडिशा के बचे हुए भाग में पहुंच गया है। दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा दिशा, इंदौर, पचमढ़ी, मालदा, अंबिकापुर, हजारीबाग सुपौल है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन छिटपुट बारिश की संभावना है। दो दिन बाद झमाझम बारिश दो दिन होगी। इसके बाद फिर एक तगड़ा सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बनने वाला है। इसके असर से 25-26 जून को झमाझम बारिश की संभावना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manoj Bajpaee: ‘नजर ना लगे…’ मनोज बाजपेयी के पैरों में गिर पड़े अनुराग… – भारत संपर्क| दुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक, पुलिस-प्रशासन ने… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *वनों में क्रूस गाड़ कर कब्जा कर रहे मिशनरी:गणेश राम, डीलिस्टिंग रैली में…- भारत संपर्क| हैवी मील लेने के बाद ये काम जरूर करती हैं सारा तेंदुलकर, जानें इसके फायदे और…| सीपत पुलिस ने स्कूल चोरी का किया खुलासा, आरोपी व अपचारी बालक…- भारत संपर्क