गर्मी में गला तर करने जमकर हो रही तरबूज की खरीदी – भारत संपर्क

0

गर्मी में गला तर करने जमकर हो रही तरबूज की खरीदी

कोरबा। तरबूज का नाम आते ही लोगों को भीषण गर्मी में भी तरोताजगी दिलाने वाले विशेष फल की याद आ जाती है। गर्मी के इस खास फल को लेकर लोगों में इसकी दीवानगी है। भीषण गर्मी से राहत पाने को लोग शहर और ग्रामीण अंचल में जमकर खरीददारी की जा रही है। मांग अधिक होने से किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। शहर की सडक़ों पर तरबूज की दुकान लगने लगी हैं, जहां लोग अपनी मनपसंद तरबूज खरीद रहे हैं। मौसम अनुकूल रहने के कारण तरबूज की पैदावार भी अच्छी है।

दरअसल तरबूज खाने से गर्मी में काफी राहत मिलती है, क्योंकि तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसे लेकर गर्मी में तरबूज लोगों की पहली पसंद बन जाता है। यह सीजनल फल गर्मी से राहत तो देता है, वहीं तरबूज खाने से सेहत भी अच्छी रहती है, जिसे देखते हुए गर्मी की शुरुआत से ही बाजारों में भारी मात्रा में तरबूज उतर चुका है। लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि अभी 20 से 30 रुपए किलो के हिसाब से मिल रहा है, लेकिन फिर भी लोग इसे खरीद रहे हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी तेवर दिखाने लगी है। सुबह 11 बजते ही तपिश बढ़ रही है। यह स्थिति शाम चार बजे तक रहती है। शहर के फुटपाथ पर तरबूज बेच रहे दुकानदार ने बताया कि अभी सभी साइज में तरबूज का फल आ रहा है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के किसान तरबूज की खेती कर रहे हैं। मौसम ठीक रहने से डिमांड अधिक है। वहीं अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। करीब 2-3 किलो के तरबूज की कीमत 40-60 रुपये तक हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पति की शराब की लत से परेशान पत्नी ने गूगल पर सर्च कर बनाया…- भारत संपर्क| UP का अगला DGP कौन? कयास तेज; चयन प्रक्रिया को लेकर नाखुश पूर्व डीजीपी, बोल… – भारत संपर्क| लालू यादव का बड़ा फैसला, बड़े बेटे तेजप्रताप को पार्टी से निकाला, परिवार से…| कोई भी ऐप सही से काम ना करे तो डिलीट करने से पहले चेक करें ये सेटिंग्स – भारत संपर्क| JEE Advanced 2025 Answer Key: जेईई एडवांस्ड आंसर-की जारी, 27 मई तक दर्ज कराएं…