साथी लड़कियों पर किया कमेंट तो युवक ने मार दिया चाकू , अब…- भारत संपर्क

0
साथी लड़कियों पर किया कमेंट तो युवक ने मार दिया चाकू , अब…- भारत संपर्क

पिछले दिनों लड़के लड़कियों के दो गुट के बीच जमकर बलवा हुआ। इस दौरान एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला भी किया गया, जिससे हड़कंप मच गया। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें तीन लड़कियां भी शामिल है। आजकल युवतियों का शराब पीना आम होता जा रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद में शामिल युवतियां भी शराब के नशे में धुत्त थी। पिछले रविवार को लड़के लड़कियों का एक ग्रुप नशे की हालत में कोरी डैम घूमने जा रहा था, तभी पेंडारी निवासी कुछ लड़कों ने ग्रुप में मौजूद लड़कियों पर कमेंट कर दिया, जिस वजह से गनियारी में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आगे कोटा में 24 कैरेट होटल के सामने दोनों ग्रुप के लड़के लड़कियों में जमकर मारपीट हुई।

इसी दौरान लड़कियों के साथ मौजूद एक युवक ने दूसरे पक्ष के युवक पर चाकू से हमला कर दिया ,जिससे उसकी अंतड़िया निकल आई। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के बाद कुछ ही घंटे में आरोपियों का पता लगा लिया, जिनके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चाकू मारने वाले और उसके साथ मौजूद लड़कियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें विद्यानगर निवासी शुभम लहरे, तार बाहर निवासी हर्ष , भूमिका, सकरी निवासी पायल और सिरगिट्टी निवासी पूजा शामिल है। आरोपियों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 10 साल की सजा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी: मुख्यमंत्री साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| 42 दिन पहले पैदाइश… हैरान कर देगी अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे की बर्थ… – भारत संपर्क| सुबह मौजूद थे 2993 मुर्गे, शाम को सभी गायब… UP के इस शहर में मुर्गों का ग… – भारत संपर्क| सास स्कूल लेकर पहुंची ताकि बहू बन सके आत्मनिर्भर, बोलीं- 9वीं क्लास में…| IPL 2025 में CSK की 10वीं हार, राजस्थान ने एकतरफा अंदाज में मारी बाजी – भारत संपर्क