प्राकृतिक विपदा से आई विपत्ति से जल्द ही उबरेंगे…जल्द बहाल होगी…- भारत संपर्क

0
प्राकृतिक विपदा से आई विपत्ति से जल्द ही उबरेंगे…जल्द बहाल होगी…- भारत संपर्क

आम जनता के धैर्य की सराहना करते हुए अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति बहाल करने दिए निर्देश

रायगढ़ :- विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने आम जनता के धैर्य की सराहना करते हुए कहा अचानक आई इस प्राकृतिक विपदा से 100 से अधिक पेड़ एवम 20 से अधिक विद्युत खंभों के टूट गए जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है विद्युत आपूर्ति बाधित होने से भीषण गर्मी में आम जनमानस को परेशानी उठानी पड़ी है। आज दिन भर उन्होंने अधिकारियों मोबाइल में आवश्यक चर्चा करते हुए विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल करने हेतु टीम एवम साधन बढ़ाने के आवश्यक निर्देश दिए। आम जनता से धैर्य रखने की विनम्र अपील करते हुए विधायक रायगढ़ ने आश्वस्त करते हुए भरोसा दिलाया कि आम जनता की परेशानी उनकी व्युतिगत परेशानी है। जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल अधिकारियों से संपर्क बनाये रखा और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए चूकि अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से नुकसान कही ज्यादा हुआ है । ब्लैक आउट की स्थिति से बाहर निकलने के लिए रात भर पेट्रोलिंग कर सबसे पहले ऐसे जगहों में विद्युत आपूर्ति शुरू की गई जहां कोई क्षति नहीं हुई इसके बाद क्षति ग्रस्त क्षेत्र में विद्युत व्यस्था की शुरू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नगर निगम की एक टीम को पानी आपूर्ति के लिए निर्देश दिया गया है। प्राकृतिक विपदा के इस कठिन दौर से मिल जुल कर बाहर निकलना है। आम जनता को यह भरोसा दिलाते हुए कहा अधिकारियों के वे निरंतर संपर्क में है और लगातार वस्तु स्थिति की जानकारी ले रहे जल्द से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी ।

Previous articleRaigarh News: नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर चुराई बाइक… युवक गिरफ्तार
Next articleRaigarh News: रोटरी क्लब रायगढ़ रॉयल द्वारा शहर में लगाए नये वाटर कूलर
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यातायात जागरूकता पर आज शाम 7 बजे SSP रजनेश सिंह फेसबुक पर…- भारत संपर्क| वन मंत्री केदार कश्यप का राजकिशोर नगर बजरंग चौक पर हुआ आतिशी…- भारत संपर्क| VIDEO: रोके नहीं रुके आंसू… 17 साल के आयुष म्हात्रे ने किसे रुला दिया? – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से कुनकुरी में किडनी मरीजों को बड़ी राहत – भारत संपर्क न्यूज़ …| Jio Plan: 91 रुपए में 28 दिनों की वैलिडिटी, जियो का ये प्लान है पैसा वसूल – भारत संपर्क