Raigarh: शहरवासियों के लिए यादगार बना विंटर वंनडरलैंड का आयोजन, हर उम्र के लोगों ने… – भारत संपर्क न्यूज़ …
रायगढ़। शहर के कोतरा रोड स्थित रामबाग में विगत 21 दिसंबर की शाम प्रतिभावान युवा महिला टीम के सदस्यों ने शहरवासियों के लिए खास यादगार कार्यक्रम विंटर वंनडरलैंड का आयोजन किया। शाम चार बजे बेहद ही खुशनुमा माहौल में आयकर अधिकारी सुजीत विश्वास ने किया।
कार्यक्रम की खासियत – – टीम के सदस्यों ने बताया कि आयोजन का संचालन शहर की प्रतिष्ठित युवा महिला टीम के सदस्य श्रृतिका अग्रवाल, श्रेया अग्रवाल, श्रुति जैन व काजल जिंदल ने कार्यक्रम को भव्यता दी व शाम चार बजे से ही जनसैलाब उमड़ा जो अनवरत रात नौ बजे तक चलता रहा। वहीं आयोजन में विभिन्न प्रकार के कैरेक्टर्स, जैसे सांताक्लाज, पेंग्विन, हल्क, कैप्टन अमेरिका जोकर आदि ने मन को मंत्रमुग्ध किया।
स्वादिष्ट व्यंजन का स्टॉल – – इसी तरह आयोजन में स्थानीय अमाया द्वारा संचालित स्टॉल में लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया था।जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। वहीं रायपुर से आए विशेष रुप से आस्का मुंदड़ा व आयांश द्वारा आकर्षक स्टॉल में स्पिनर व्हील, स्वादिस्ट लेस, कुरकरे, साफ्ट ड्रिंक के स्नैक के साथ विभिन्न उपहारों का आयोजन भी किया गया। इसी तरह बगीचा कैफे द्वारा संचालित पिज्जा बर्गर, देहाती बडा आदि का स्टॉल लगाया गया था। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के साधन, स्टेज शो में संगीत एवं डांस का आयोजन खास रहा। इसी तरह आयोजन स्थल में 25 फूट का बनाया गया क्रिसमस ट्री हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं फोटोग्राफी, सेल्फी काउन्टर, स्टाईगर, हाकी गेम, हेंडी क्राफ्ट, पेंटिंग आदि का स्टॉल भी बेहद खास रहा। वहीं आयोजन को सफल बनाने में युवा महिला टीम के साथ – साथ शहर के उद्योग घराने के सेक्युरिटी गार्ड, पुलिस प्रशासन एवं यादगार विभाग का विशेष सकारात्मक योगदान रहा।
