संतान की दीर्घायु की कामना के साथ महिलाओं ने रखा हलषष्ठी…- भारत संपर्क

0

संतान की दीर्घायु की कामना के साथ महिलाओं ने रखा हलषष्ठी व्रत, तिथि को लेकर संशय, रविवार को भी होगी पूजा

कोरबा। संतान की दीर्घायु और कुशलता की कामना के लिए महिलाओं ने शनिवार को हलषष्ठी का व्रत रखा। इस बार तिथि को लेकर संशय है। जिसे लेकर रविवार को भी हलषष्ठी व्रत और पूजा होगी। हलषष्ठी के दिन महिलाओं ने सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लिया। इसके बाद घर या बाहर कहीं भी दीवार पर भैंस के गोबर से छठ माता का चित्र बनाया। फिर भगवान गणेश और माता पार्वती की पूजा की पूजा कर छठ माता की पूजा की। कई जगह महिलाओं ने घर में ही गोबर से प्रतीक रूप में तालाब बनाकर, उसमें झरबेरी, पलाश और कांसी के पेड़ लगाए और वहां पर बैठकर पूजा अर्चना की। हल षष्ठी की कथा सुनाई गई। हलषष्ठी के दिन संतान की प्राप्ति और सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं। नवविवाहित स्त्रियां भी संतान की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं। बलराम जयंती होने के कारण बलराम व भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन खेती में उपयोग होने वाले उपकरणों की पूजा भी की जाती है।हलषष्ठी का व्रत जिसे खमरछट भी कहा जाता है इस दिन सभी मातायें अपने – अपने पुत्रों की दीर्घायु की कामना कर निर्जला व्रत रखती हैं। मानते हैं कि हलषष्ठी देवी का कथा सुनते हैं सगरी बनाकर पुजा पाठ करते हैं। अपने पुत्रों के पीठ पर पोती लगाते हैं।छ: प्रकार के भाजी और लाल चावल की मान्यता है। खमरछट के त्योहार पर लाल चावल जिसे पसहर चावल भी कहा जाता है इस दिन पर लाल चंवल का भात(खाना) बनाकर खाने का रिवाज है और इसके साथ छ: प्रकार के भाजी जैसे मुनगा भाजी,चरोटा भाजी,चरपनिया भाजी, कुम्हड़ा भाजी,करमत्ता भाजी,चेंच भाजी आदि सभी को मिलाकर सब्जी बनाया जाता है। महुआ, करोंदा,धनमिर्ची आदि सभी प्रकार के प्राकृतिक रूप से उपज फलों का सेवन कर सभी माताएं अपना व्रत पारण करती हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छेड़ोगे तो छोड़ूंगा नहीं…बेन स्टोक्स ने मैनचेस्टर टेस्ट से पहले दी टीम इं… – भारत संपर्क| *big breaking jashpur:- ग्राहक सेवा केंद्र में हुए लूट व गोली कांड का…- भारत संपर्क| सीएम योगी ने मिलने की इच्छा जताई थी तो मैं चला गया… मुख्यमंत्री से मुलाका… – भारत संपर्क| SIR के विरोध में काले कपड़े में पहुंचे विपक्ष के नेता, लेकिन सफेद कुर्ते…| नगर निगम एवं जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया डेंगू संक्रमण चिन्हांकित वार्ड का… – भारत संपर्क न्यूज़ …