कांग्रेस भवन में हरेली अमावस्या तिहार पर पूजा अर्चना व खेलकूद के आयोजन हुए – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
कांग्रेस भवन में हरेली अमावस्या तिहार पर पूजा अर्चना व खेलकूद के आयोजन हुए – भारत संपर्क न्यूज़ …

रायगढ़। जिला कांग्रेस भवन कार्यालय में माननीया महापौर जानकी काटजू व जिला कांग्रेस अध्यक्ष व महापौर जानकी काटजू ने उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर हरेली महोत्सव पर कृषि ओजार की पूजा अर्चना की व इस अवसर पर खेलकूद की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं जिसमे गेड़ी चलना व नारियल फेंक के खेल का आयोजन हुआ जिसका प्रतिभागी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजनों ने लुफ्त उठाया।

इस तिहार के विषय मे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने आमजनों को शुभकामना दी व बताया कि हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार माना जाता है, जिसे प्रतिवर्ष सावन माह में हरेली अमावस्या के दिन मनाया जाता है। यह त्यौहार छत्तीसगढ़ में किसानों के लिये विशेष महत्त्व रखता है। धान की बुआई के बाद किसानों द्वारा हरेली के दिन सभी कृषि एवं लौह औज़ारों की पूजा की जाती है।

वहीं जिला कांग्रेस महामन्त्री शाखा यादव ने कहा हरेली त्यौहार के दिन घरों में इस त्यौहार का विशेष व्यंजन ‘चीला’ बनाया जाता है। इसे औज़ारों में चढ़ाकर इसकी पूजा की है, तत्पश्चात् इसे घर के सदस्यों को प्रसादस्वरूप दिया जाता है।
हरेली के दिन पुरुषों के द्वारा गेड़ी (बाँस से निर्मित) बनाकर उस पर चढ़ा जाता है। कहीं-कहीं गेड़ी दौड़ का आयोजन भी किया जाता है।

आज इस पावन पर्व पर मुख्य रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला जानकी अमृत काटजू महापौर शाखा यादव प्रभारी महामंत्री जिला कांग्रेस, हरे राम तिवारी प्रदेश प्रवक़्ता, मदन महन्त ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, राकेश पांडे प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस,तरुण अग्रवाल,कामता पटेल, आरिफ हुसैन, लोकेश देवांगन ,शारदा गहलोत, संतोष चौहान, मयंक पटेल, अभिषेक शर्मा, श्रेयांश शर्मा ,किरण पांडा, अनुराग गुप्ता अरविंद साहू ,पार्षद रितु प्रसाद जायसवाल, विजय टंडन सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक़्ता रिंकी पांडेय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत के पड़ोस में कभी भी छिड़ सकती है जंग, पाकिस्तान की इन 5 डिमांड को नहीं मान रहा… – भारत संपर्क| दिल्ली यूनिवर्सिटी में लैंड एंड प्रॉपर्टी सेमिनार रद्द होने से विवाद, सरकार पर…| Women’s World Cup 2025: टीम इंडिया ने पहले भी रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय-रथ! … – भारत संपर्क| आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है देश का पहला डिजिटल संग्रहालय – भारत संपर्क न्यूज़ …| Guess Who: 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला वो एक्टर, जिसे पहली फिल्म के मिले थे 7.50… – भारत संपर्क