260 बेटियों के हाथ हुए पीले, सीएम ने दिए वर्चुअली आशीर्वाद,…- भारत संपर्क

0

कोरबा। सीएसईबी कोरबा पूर्व स्थित फुटबॉल मैदान में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले में वित्तीय वर्ष 2025 -26 में स्वीकृत लक्ष्य अनुरूप 260 बेटियों के हाथ पीले हुए। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में यह पुनीत आयोजन संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवदम्पतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के साथ वर्चुअली आशीर्वाद प्रदान किया। निर्धन परिवार के लिए विवाह योग्य पुत्रियों का विवाह करना काफी मुश्किल भरा कदम होता है । खासकर आजकल के महंगे परिवेश में मजदूरी कर दो जून की रोटी का जुगाड़ कर जीवन यापन करने वाले परिवार को अपनी बिटिया के हाथ पीले करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इन्हीं सब दिक्कतों को देखते हुए निर्धन परिवार की इस चिंता को मुक्त करने छत्तीसगढ़ सरकार ने सन 2004 से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की है । जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ऐसे निर्धन परिवार जिनके यहां 18 साल से अधिक आयु की विवाह योग्य कन्या है उनका विवाह सरकार अपने खर्चे पर संपन्न कराकर ऐसे परिवारों को चिंतामुक्त कर रही। बेटियों का भविष्य संवार रही।चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रति जोड़े निर्धारित राशि 50 हजार रुपए की दर से 260 जोड़ों के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपए का आबंटन प्राप्त हुआ है । जिले में कुल 10 एकीकृत बाल विकास परियोजना हैं जिनके अधीन 2602 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। प्रत्येक परियोजना को 26 -26 जोड़ों का लक्ष्य आबंटित किया गया है। जिसके लिए 13 -13 लाख रुपए का बजट जिला से पुनराबँटित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत स्वीकृत 50 हजार रुपए प्रति जोड़े प्रोत्साहन राशि में से योजनांतर्गत लाभान्वित होने वाले जोडों को 35 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। शेष 15 हजार की राशि में विवाह आयोजन के खर्च किए गए।जिसमें वर वधु के कपड़े,श्रृंगार ,दैनिक जीवन के उपयोग में आने वाली सामाग्रियों की खरीदी के साथ साथ विवाह आयोजन का पूरा खर्च वहन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे स्टेशन पर Shortcut का चक्कर शख्स को पड़ा, ट्रेन से टक्कर लगते ही खिलौने की तरह…| Sanjay Dutt Filmfare Awards: 45 साल के करियर में संजय दत्त ने जीते सिर्फ 2… – भारत संपर्क| गले लगने पर मिलता है सुकून…जानें कितने मिनट का Hug स्ट्रेस करता है दूर?| टैक्स के मोर्चे पर सरकार को मिली बड़ी खुशखबरी, खजाने में आए…- भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, सन्ना–चंपा मार्ग के डामरीकरण…- भारत संपर्क