गले लगने पर मिलता है सुकून…जानें कितने मिनट का Hug स्ट्रेस करता है दूर?

0
गले लगने पर मिलता है सुकून…जानें कितने मिनट का Hug स्ट्रेस करता है दूर?
गले लगने पर मिलता है सुकून...जानें कितने मिनट का Hug स्ट्रेस करता है दूर?

गले लगने के क्या हैं फायदे?

Health Benefits of Hugging : तुम्हे गले लगाया तो सुकून मिल गया….ऐसी लाइनें आपने कई बार सुनी होंगी. लेकिन अमूमन लोग मानते हैं कि, ये सिर्फ लाइनें ही हैं. गले लगने से किसी को सुकून मिले ऐसा मुमकिन नहीं है. ये सिर्फ रोमांस का एक तरीका है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, अपने स्पेशल वन को किए एक हग से आप काफी हद तक स्ट्रेटफ्री फील कर सकते हैं. जी हां, इसके लेकर कई रिसर्च और स्टडी भी सामने आ चुकी है. जिसमें कहा गया है कि, अपने पसंदीदा शख्स के गले लगने से आप सारी थकान और तनाव को भूल सकते हैं.

आज यानी 12 फरवरी को हग के मनाया जाता है. इस खास मौके पर चलिए आपको भी बताते हैं कि, हग करने से स्ट्रेट कैसे दूर होता है और कितने सेकेंड या मिनट का हग आपको फायदे पहुंचा सकता है.

ये भी पढ़ें : रंग बिरंगे फूल, झील और झरनें.नेचर लवर्स के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये जगहें

कितने सेकेंड तक करना चाहिए हग?

रिसर्च बताती है कि, अगर गले लगने के फायदे पाना चाहते हैं तो कम से कम 20 सेकेंड तक हग करना जरूरी होता है. इस दौरान ऑक्सीटोसिन हार्मोन का optimal secretion होता है, जिसे अक्सर लव हार्मोन कहा जाता है. लंबे समय तक गले लगने से भावनात्मक संबंध गहरे होते हैं, जिससे दो लोगों के बीच कंफर्ट पैदा होता है. साथ ही इससे शरीर को भी कई फायदे मिलते हैं.

ज्यादा हग करने वालों एंग्जायटी का खतरा कम

स्टडी बताती है कि जो लोग हर दिन अपने पसंदीदा इंसान को हग करते हैं उनका एंग्जायटी लेवल उन लोगों से कम होता है, जो लोग हग नहीं करते हैं. दरअसल, जब आप किसी के गले लगे हैं तो उससे एक सेफ इंवार्मेट बनता है. साथ ही प्यार और अपनेपन का एहसास होता है. जब स्ट्रेस कम होगा तो एंग्जायटी लेवल भी कम रहेगा. चलिए जानते हैं कि गले लगने से शरीर को और क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

गले लगने के क्या-क्या हैं फायदे ?

हेल्थलाइन के मुताबिक, वैज्ञानिकों का कहना है कि गले लगाना दूसरे व्यक्ति के तनाव को कम कर सकता है. इसका असर सिर्फ उस व्यक्ति पर ही नहीं पड़ता जिसे दिलासा दिया जा रहा है, बल्कि जो व्यक्ति सहारा देता है उसका तनाव भी घट सकता है. खासतौर पर इसका असर ज्यादा महिलाओं पर देखा गया है. गले लगने से स्ट्रेट दूर होता है, जिसका सीधा असर इम्यून फंक्शन पर पड़ता है. 2014 में की गई एक स्टडी के मुताबिक, हग करने से इंफ्लामेशन कम होती है दर्द के लक्षणो को कम करती है.

Hug Benefits

नींद को बनाए बेहतर

गले लगने का असर नींद पर भी पड़ता है. अगर आप रोजाना अपने पसंदीदा शख्स के गले लगते हैं तो इससे नींद की क्वालिटी भी बेहतर होती है. ऐसे इसलिए होता है क्योंकि जब आप गले लगते हैं तो शरीर से ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जिसे लव हार्मोन भी कहा जाता है. ये हार्मोन तब एक्टिव होता है. जब हम किसी को गले लगाते हैं, टच करते हैं या फिर किसी के करीब आते हैं. ऑक्सीटोसिन प्रोडक्टिव सिस्टम में अहम रोल निभाता है और शरीर को आराम दिलाने में मदद करता है़.

गले लगने से मिलती है खुशी

ऑक्सीटोसिन हार्मोन खुशी देता है और स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है. अगर आप रोजाना अपने पसंदीदा शख्स को गले लगाते है तो दिन भर ज्यादा खुश रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Benefits Of Kiss : किस करने के क्या-क्या हैं फायदे? जानें क्या कहती है रिसर्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे स्टेशन पर Shortcut का चक्कर शख्स को पड़ा, ट्रेन से टक्कर लगते ही खिलौने की तरह…| Sanjay Dutt Filmfare Awards: 45 साल के करियर में संजय दत्त ने जीते सिर्फ 2… – भारत संपर्क| गले लगने पर मिलता है सुकून…जानें कितने मिनट का Hug स्ट्रेस करता है दूर?| टैक्स के मोर्चे पर सरकार को मिली बड़ी खुशखबरी, खजाने में आए…- भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, सन्ना–चंपा मार्ग के डामरीकरण…- भारत संपर्क