जलाशय में डूबने से युवक की मौत- भारत संपर्क

0

जलाशय में डूबने से युवक की मौत

 

कोरबा। पाली क्षेत्र के धौंराभाठा जलाशय में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। युवक का शव माखनपुर के पास स्थित उलट में युवक का शव बरामद किया गया। शव की पहचान धौंराभाठा में रहने वाले चैन सिंह के नाम से की गई है। बताया जा रहा है कि वह मछली पकडऩे का काम करता है। लोगों का कहना है कि वह कुछ साथियों के साथ मछली पकडऩे के लिए धौंराभाठा जलाशय की ओर गया था। ट्यूब की मदद से मछली पकड़ रहा था। कुछ समय के बाद युवक साथियों से अलग हो गया। इस बीच वह पानी के तेज बहाव में बह गया। साथियों ने उसकी तालाश की। लेकिन नहीं मिला। धौंराभाठा के कुछ ही दूरी पर जलाशय के माखनपुर उलट के पास एक युवक का शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस शव को बरामद किया और मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार हुई बारिश के बाद नदी-तालाबों, जलाशयों व वॉटर फॉल में पानी अधिक होने से प्रशासन द्वारा सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बेलपान से जल लेकर कांवरिये पहुंचे रतनपुर बूढ़ा महादेव के…- भारत संपर्क| Govt Teacher Bharti 2025: बीएड कर चुके युवाओं के लिए खुशखबरी, टीचर पदों पर निकली…| भारत में बने iPhone की विदेशों में बंपर डिमांड, एक्सपोर्ट में जबरदस्त उछाल – भारत संपर्क| सीरिया में फिर भड़की हिंसा, सुवेदा और अलेप्पो में ड्रूज सशस्त्र गुटों और सरकारी बलों… – भारत संपर्क| UP: जालौन में किसान ने खुद को मारी गोली, पुलिस तलाश रही खुदकुशी के कारण – भारत संपर्क