कारगिल विजय दिवस पर युवा मोर्चा ने निकाली मशाल रैली- भारत संपर्क

0

कारगिल विजय दिवस पर युवा मोर्चा ने निकाली मशाल रैली

कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला युवा मोर्चा और मंडल युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में आज बांकी मोंगरा मंडल में मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में कारगिल विजय मशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया और साथ ही देश के वीर जवानों ने जिस जज्बे के साथ इस युद्ध में भारत को विजय दिलाने का काम किया और कारगिल युद्ध जीतकर हमारे देश को सशक्त बनाने में योगदान दिया उसको याद किया। कार्यक्रम का बांकी मोंगरा में आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा सोमवारी बाजार शिव मंदिर से अमर ज्योति दीप प्रज्वलित कर एवं मशाल के साथ मेन रोड से होते हुए बजरंग चौक तक लाया गया। तत्पश्चात बांकी मोंगरा के अमर शहीदों की याद में बजरंग चौक में अमर ज्योति दीप का स्थापना किया गया, जो गुरुवार से लेकर निरंतर 24 घंटे तक शुक्रवार तक प्रज्वलित रहा। इसके संपूर्ण देखरेख की जिम्मेदारी भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा किया जा रहा है। युवा मोर्चा द्वारा बांकी मोंगरा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजनों को सम्मानित करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया। साथ ही देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदानों को पुन: देश के समक्ष रखते हुए आज के युवा पीढ़ी के सामने उनके इस शहादत को रखा गया। स्वर्गीय भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जगत को श्रद्धांजलि दी गई। उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी सतीश झा, प्रदेश कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा विकास झा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, बांकी मोंगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, दीपका मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह,कटघोरा मंडल अध्यक्ष संमजीत सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी लकी नंदा,अजय चंद्रा, मंडल महामंत्री हनुमान प्रसाद पांडे, मनीष मिश्रा,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमति शैल राठौर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धीरेन मानिकपुरी, रामेश्वर वैष्णव, उत्तम यादव, दर्शन सिंह चावला,अजय कश्यप, जिला कार्य समिति सदस्य रामकुमार यादव, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र साहू, शिवपाल दास, करण दास, मनरखन यादव, अरुण यादव, संतोष शर्मा,राजेश अग्रवाल, भुजवल बिंझवार, महिला मोर्चा महामंत्री कविता यादव,शीला महंत,रितेश अग्रवाल,मोहन दास, अजय दास, विजय साहु,कन्हैया यादव, नवल किशोर चौधरी, आदित्य चौधरी,अनिल पटेल, उमाशंकर साहू,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जैस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वैभव सूर्यवंशी ने जड़े छक्के ही छक्के… बड़े-बड़े गेंदबाजों को लिया आड़े ह… – भारत संपर्क| “सनातन समाज की दृढ़ चेतना और अधिवक्ता निखिल शुक्ला की विधिक…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में आयुष विभाग की अनूठी पहल, ग्रामीणों को मिल रही निःशुल्क औषधियाँ – भारत संपर्क न्यूज़ …| सकरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर चाकू…- भारत संपर्क| *Breaking News:- संथागत प्रसव नही कराने वाले CHMO और RHO पर भड़के कलेक्टर,…- भारत संपर्क