जिले के 10 कब बुलबुल को मिला गोल्डन एरो अवार्ड, शासकीय…- भारत संपर्क

0

जिले के 10 कब बुलबुल को मिला गोल्डन एरो अवार्ड, शासकीय प्राथमिक शाला कचांदी में अध्ययनरत हैं छात्र, गदपुरी हरियाणा में हुआ आयोजन

कोरबा। जिले के 10 कब, बुलबुल ने राष्ट्रीय स्तर का गोल्डन एरो अवार्ड प्राप्त किया है। ये सभी कब, बुलबुल कोरबा विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला, ग्राम कचांदी में अध्ययनरत हैं। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा गदपुरी, हरियाणा स्थित नेशनल यूथ कॉम्प्लेक्स में गोल्डन एरो अवार्ड रैली- 2023 का आयोजन 19 से 23 फरवरी तक किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्तरीय कब बुलबुल उत्सव भी आयोजित हुआ। छत्तीसगढ़ सहित 21 राज्यों से सवा तीन सौ कब, बुलबुल सम्मिलित हुए। जिले से छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए कब साहिल कुमार, दीवेश कुमार, विनय कुमार, सुनील एवं बुलबुल जान्हवी मंझवार, सविता कुमारी, करीना, जयंती, अंकिता ने भागीदारी की और गोल्डन एरो अवार्ड प्राप्त किया। स्वास्थगत कारणों से सुनीता कुमारी रैली में भाग नहीं ले सकीं। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के कब, बुलबुल सेक्शन का यह उच्च पुरस्कार है। गोल्डन एरो अवार्ड मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डा. केके खंडेलवाल के हाथों प्राप्त किया गया। कब बुलबुल उत्सव के दौरान आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियिं में भागीदारी करते हुए छत्तीसगढ़ी की कला संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। बुलबुल ट्री एवं बुलबुल ग्रीटिंग में छत्तीसगढ़ को द्वितीय स्थान मिला। कब, बुलबुल के साथ प्रभारी के रूप में एचडब्ल्यूबी फ्लॉक लीडर नमिता श्याम कुंवर कड़वे एवं रोवर लीडर राजीव साहू साथ रहे। चरणबद्ध शिविरों में भागीदारी करते हुए कब, बुलबुल गोल्डन एरो अवार्ड तक पहुंचते हैं। कलेक्टर श्री अजीत वसंत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीपी भारद्वाज, जिला मुख्य आयुक्त श्री मोहम्मद सादिक शेख ने गोल्डन एरो अवार्ड प्राप्त करने पर जिले के कब, बुलबुल को बधाई दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोनम रघुवंशी का ये सबूत उलझा रहा राजा हत्याकांड की मिस्ट्री, जेठ ने पुलिस को दिखाईं…| दर-दर की खाई ठोकरें, कारपेंटर की बेटी को स्मृति मंधाना से मिली डेब्यू कैप, … – भारत संपर्क| महतारी वंदन योजना – नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल – भारत संपर्क न्यूज़ …| भारत-US संबंध बेहद खास’, अमेरिकी विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद बोले जयशंकर – भारत संपर्क| रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता; चोरी के सोेने की बिस्किट, अंगूठी और चांदी बरामद,… – भारत संपर्क न्यूज़ …