*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़…- भारत संपर्क

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के चोंगरीबाहर गड़ला चौक से कोरंगा पुल तक ढाई किलोमीटर मार्ग का सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 2 करोड़ 98 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्माण कार्य बरसात के दिनों में यातायात में हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।चोंगरीबाहर से कोरंगा पुल तक की सड़क की स्थिति खराब हो जाने के कारण बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इस सड़क के डामरीकरण से न केवल स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि दो अन्य राज्य ओडिशा और झारखंड के आवागमन में भी सुगमता होगी।

*मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर जिले में सड़क निर्माण के लिए अब तक करोड़ों की मिल चुकी है सौगात*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के सड़क निर्माण के लिए अब तक करोड़ों रुपये की स्वीकृतियां मिल चुकी हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले की सड़कें बेहतर होंगी, जिससे स्थानीय लोगों को यात्रा में आसानी होगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।राज्य सरकार ने जशपुर जिले में सड़क निर्माण के लिए कई प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनमें विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक संपर्क बेहतर होगा, साथ ही अन्य राज्यों के साथ आवागमन भी सुगम होगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के इस कदम से जशपुर जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी और इससे स्थानीय लोगों का जीवनस्तर भी ऊंचा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बदला जाएगा तालकटोरा स्टेडियम का नाम! अब इस नाम से जाना जाएगा – भारत संपर्क| क्या भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट देंगे एलन मस्क? बांग्लादेश-पाकिस्तान को पड़ेगा… – भारत संपर्क| 16 में शादी, 17 में बनी मां… 9 साल बाद छोड़ा पति का साथ, ऐसी रही डिंपल कपाड़िया… – भारत संपर्क| युक्तियुक्तकरण से जशपुर के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की फिर से जली लौ – भारत संपर्क न्यूज़ …| 30 की एज में इन 5 बातों का रखें ध्यान, बढ़ती उम्र में ढीली नहीं पड़ेगी स्किन