*भगवान श्री राम के दर्शन को निकले जशपुर से 24 श्रद्धालु : जशपुर विधायक…- भारत संपर्क

0
*भगवान श्री राम के दर्शन को निकले जशपुर से 24 श्रद्धालु : जशपुर विधायक…- भारत संपर्क

 

जशपुर : अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने जशपुर से 24 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या रवाना हुआ है,जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने सभी श्रद्धालुओं को हरा झंडा दिखा रवाना किया।
ज्ञात हो कि अयोध्या में भगवान श्री राम लला के दर्शन करने भारी संख्या में देश से श्रद्धालु अयोध्या रवाना हो रहे हैं।इस क्रम में जशपुर से भी 24 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या दर्शन के लिए बुधवार सुबह निकला है,जिसे जशपुर के बस स्टैंड में बुधवार को सुबह 6 बजे जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने हरा झंडा दिखा रवाना किया।इस दौरान विधायक श्रीमती भगत ने सभी श्रद्धालुओं का हाल जान मंगलमय यात्रा का कामना किया।अयोध्या रवाना होने वाले सभी श्रद्धालु जशपुर शहर और ग्रामीण मंडल से हैं। इस दौरान भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पप्पू ओझा,राजेश सिंहा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जिस एक आतंकी संगठन से डरता है चीन, उस ETIM की पूरी कुंडली – भारत संपर्क| Ujjain Mahakal: महाकाल के शिवलिंग से गिरा भांग का मुखौटा, क्या आने वाली है … – भारत संपर्क| रायगढ़ में आधी रात नियमों को ताक पर रखकर शहर में दौड़ रहे भारी वाहनें, करोड़ों की… – भारत संपर्क न्यूज़ …| NEET UG 2025: एमबीबीएस और मेडिकल पीजी की सीटें में हो सकती है बढ़ोतरी, जानें…| Saumya Tandon Fitness Secret : ‘भाभी जी घर पर है’ की गोरी मेम ने बताया फिटनेस का…