अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले 3 पकड़ाए- भारत संपर्क

0

अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले 3 पकड़ाए

कोरबा। जिले में अश्लील वीडियो से संबंधित एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस मोबाइल को जब्त कर लिया है जिसका उपयोग इस काम में किया गया था। इसके साथ ही दो साइट पर वीडियो अपलोड करने को लेकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने अश्लील वीडियो के एक मामले में शुभम, कमल दास और परसराम को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि किशोरी 12 साल की स्कूली छात्रा है। वहीं छात्रा और एक किशोर दोनों गांव के पास अश्लील हरकत कर रहे थे, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। उसके बाद वायरल भी होने लगा। कुछ दिन बाद अन्य साइट पर भी अपलोड किया गया।थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से अश्लील हरकत पिछले दिनों की गई थी, जिसका वीडियो नाबालिगों के द्वारा ही बनाया गया था। बाद में उसे साइट पर अपलोड कर दिया गया। शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया। जांच और तथ्य के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही वीडियो बनाने वाले नाबालिग के कब्जे से संबंधित मोबाइल को भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*जिला स्तरीय लोहार समाज का सामाजिक सम्मेलन सम्पन्न, मुख्यमंत्री की…- भारत संपर्क| एक साल में कितने लोग खाते हैं शाही दावत, ट्रंप ने क्या-क्या खाया…दुनिया की सबसे खास… – भारत संपर्क| *जिला महाकुल समाज सेवा समिति जशपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण…- भारत संपर्क| सूर्यकुमार यादव-सलमान आगा को हाथ मिलाने से किसने मना किया, खुल गया राज़! – भारत संपर्क| Top 20 Shows TRP: ‘अनुपमा’ का राज कायम, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने ‘ये… – भारत संपर्क