विद्युत लोको शेड बिलासपुर में लगाए गए 37 सीसीटीवी कैमरे- भारत संपर्क

0
विद्युत लोको शेड बिलासपुर में लगाए गए 37 सीसीटीवी कैमरे- भारत संपर्क




विद्युत लोको शेड बिलासपुर में लगाए गए 37 सीसीटीवी कैमरे – S Bharat News























मंडल रेल प्रशासन द्वारा स्टेशन के सूक्ष्म से सूक्ष्म गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं जिनकी मदद से रेलवे स्टेशनों और रेल परिसरों में बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है | इसके साथ ही साथ मंडल के प्रमुख कार्यालयों तथा वर्कशॉप आदि में भी बेहतर सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे का प्रावधान किया जा रहा है जिससे यहां की सम्पूर्ण गतिविधियों की बेहतर निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद किया जा सके। इसी क्रम में विद्युत लोको शेड बिलासपुर में 37 सीसीटीवी कैमरे का प्रावधान किया गया है | निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी तैयार किया गया है। कैमरे लोको शेड के सभी कार्यस्थलों , शॉप, स्टोर, प्रशासनिक भवन, केन्टीन आदि स्थानों पर लगाये गए हैं तथा कंटोल रूम से इसकी निगरानी की जा रही है। इन कैमरों की सहायता से पूरे लोको शेड में सूक्ष्म से सूक्ष्म गतिविधियों की निगरानी हो रही है। इससे लोको शेड में बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी साथ ही अनाधिकृत व्यक्तियों के गतिविधियों की बेहतर निगरानी की जा सकेगी। लोको शेड में हो रहे मरम्मत कार्य की सारी गतिविधियां कैमरे में कैद होगी जिससे कर्मचारियों की कार्यकुशलता भी सुदृढ़ होगी।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

परिवार से नाराज होकर लखनऊ से दिल्ली पहुंची युवती, पुलिस ने लगा लिया पता… … – भारत संपर्क| पहले लगाया गले, फिर कंधे पर किया किस… वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी…| बिना CIBIL स्कोर भी इन लोगों को मिल सकता है लोन! ये है नियम- भारत संपर्क| ‘सिर्फ एक हफ्ता…’ चेतेश्वर पुजारा ने रिटायरमेंट पर किया खुलासा, इस वजह से… – भारत संपर्क| Bihar SHS Laboratory Technician Vacancy 2025: बिहार में लैब टेक्नीशियन के 1075…