स्वस्थ रहने के 7 सरल उपाय,- Healthy rehne ke 7 easy tips

लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना का भी प्रतीक है। अगर आप भी दिनभर एक्टिव और हेल्दी बने रहना चाहते हैं, तो व्यायाम के अलावा कुछ आसान टिप्स इसमें आपकी मदद कर सकती हैं।
मौसम में आने वाले बदलाव के साथ शरीर में एनर्जी की कमी और आलस्य का सामना करना पड़ता है। दरअसल, अधिकतर लोग दिनभर में कभी प्रोसेस्ड फूड, तो कभी एसिडिक बैवरेजिज़ का सेवन करने लगते हैं, जिससे शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है और फैट्स के चलते कैलेरी स्टोरेज बढ़ जाता है। इससे आलस्य समेत कई समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। अगर आप भी दिनभर एक्टिव और हेल्दी बने रहना चाहते हैं, तो व्यायाम के अलावा कुछ आसान टिप्स इसमें आपकी मदद कर सकती हैं। जानते हैं शरीर को संतुलित बनाए रखने (home remedies for health) की कुछ आसान और हेल्दी टिप्स।
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 (World health day 2025)
लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस (World health day) मनाया जाता है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना का भी प्रतीक है। 7 अप्रैल 2025 को मनाया जाने वाला विश्व स्वास्थ्य दिवस मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य पर एक साल तक चलने वाले अभियान की शुरुआत करेगा। “स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य” थीम पर मनाए जाने वाले इस खास दिवस का मकसद सुविधाओं की कमी के चलते मातृ एवं नवजात शिशुओं की बढ़ती मृत्यु दर की रोकथाम करना है।

रसोई में है सेहत का खजाना
इस बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ अंकुर तंवर बताते हैं कि तन, मन और आत्मा को संतुलित रखने से शरीर एक्टिव और हेल्दी रहता है। इसके लिए आहार में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल करके समग्र स्वास्थ्य को उचित बनाए रखने में मदद मिलती है। पोषण से भरपूर एलोवेरा जूस, त्रिफला और आंवला बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा डीप ब्रीदिंग और भरपूर नींद लेने से भी स्वास्थ्य को फायदा मिलता है।
स्वस्थ रहने के 7 सरल उपाय (home remedies for health)
1. गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीएं
नींबू के साथ गर्म पानी पीना पाचन को बढ़ावा देता है। नींबू से विटामिन सी की प्राप्ति होती है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए आवश्यक है। जर्नल ऑफ मेडिसिनल फूड की रिपोर्ट के अनुसार नींबू का रस कुछ लोगों में पाचन में सुधार लाने में मदद करता है और कब्ज को कम करता है। इससे शरीर में जमा कैलोरीज़ को बर्न करने में मदद मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन शरीर को फायदा पहुंचाता है।



2. त्रिफला का करें सेवन
सीमित मात्रा में त्रिफला चूरन का सेवन करने से पाचन संबधी समस्याएं हल हो जाती है और कब्ज व ब्लोटिंग से राहत मिलती है। आमला, बिभीतकी और हरड़ से तैयार इस मिश्रण में कोलेसिस्टॉकिन कंपाउड पाया जाता है, जिससे एपिटाइट को नियंत्रित करके ओवरइटिगं से बचा जा सकता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त कैलेरीज़ को बर्न करने में मदद मिलती है। इसे गर्म पानी में मिलाकर पीने से बॉडी डिटॉक्स में भी मदद मिलती है।
3. एलोवेरा जूस से रहें हाइड्रेट
एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर एलेवेरा जूस का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार आने लगता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल की मात्रा निर्जलीकरण से बचाकर वेटलॉस में मददगार साबित होता है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे ऑक्सीजन का प्रवाह उचित बना रहता है। वे लोग जो आलस्य और थकान महसूस करते हैं, उनके लिए ये बेहद फायदेमंद साबित होता है।
4. अदरक है सूजनरोधी गुणों से भरपूर
अदरक से शरीर को एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों और एंटीऑक्सीडेंट की प्राप्ति होती है, जो समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है। जर्नल ऑफ़ पेन रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार अदरक ऑस्टियोआर्थराइटिस, पीरियड पेन और अन्य स्थितियों से जुड़े दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इससे मतली और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को निंयत्रित किया जा सकता है। इसे चाय में या पानी उबालकर पीया जा सकता है।

5. नट्स और सीड्स से मिलेंगे हेल्दी फैट्स
विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, कद्दू के बीज और काजू जैसे खाद्य पदार्थ फायदेमंद साबित होते है। इससे शरीर को हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर की प्रापित होती हैं। हर दिन मुट्ठी भर मेवे खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, जिसमें हृदय रोग का जोखिम कम करना, मस्तिष्क के कार्य में सुधार करना और वजन प्रबंधन में सहायता करना भी शामिल है।
6. तनाव कम करने के लिए गहरी सांस लें
गहरी साँस लेने के व्यायाम तनाव और चिंता को कम करने, फेफड़ों की क्षमता में सुधार करने और विश्राम को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ बिहेवियरल मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार केवल पाँच मिनट के लिए गहरी साँस लेने के व्यायाम का अभ्यास करने से तनाव के स्तर में कमी आ सकती है और मूड में सुधार हो सकता है। इसके अलावा कार्य पर फोकस करने की क्षमता में भी सुधार आने लगता है।

7. प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए हल्दी का उपयोग करें
हल्दी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी खाद्य पदार्थ है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकती है। यह मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाने और पाचन में सहायता करने में भी मदद कर सकती है। दूध या आहार में हल्दी मिलाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।