बिलासपुर में नवनिर्वाचित 70 पार्षद और महापौर लेंगे शपथ,…- भारत संपर्क

0
बिलासपुर में नवनिर्वाचित 70 पार्षद और महापौर लेंगे शपथ,…- भारत संपर्क

बिलासपुर- नगर पालिक निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभी 70 पार्षद 28 फरवरी की सुबह 11 बजे पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह मुंगेली नाका मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसमें विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे,इसके अलावा केंद्रीय आवासन और शहरी राज्य मंत्री श्री तोखन साहू,उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव,विधायक श्री अमर अग्रवाल,श्री धरमलाल कौशिक,श्री धर्मजीत सिंह,श्री सुशांत शुक्ला समेत अन्य जनप्रतिधि एवं नागरिक उपस्थित रहेंगे।

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत बिलासपुर नगर पालिक निगम के महापौर पद के लिए श्रीमती एल.पद्मजा पूजा अशोक विधानी निर्वाचित हुई है। नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती एल पद्मजा पूजा अशोक विधानी समेत सभी 70 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षद गण कल शपथ लेंगे।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय शामिल होंगे महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में कल 28 फरवरी को बिलासपुर नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। समारोह सवेरे साढ़े 10 बजे मुंगेली नाका मैदान में शुरू होगा। केन्द्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव के विशिष्ट आतिथ्य तथा विधायक सर्वश्री अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, दिलीप लहरिया एवं सुशांत शुक्ला के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न होगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों संपन्न नगर निगम चुनाव में भाजपा की श्रीमती पूजा विधानी महापौर निर्वाचित हुई हैं। उनके साथ भाजपा से 49 पार्षद भी निगम में चुने गए हैं।


Post Views: 11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मानसून में न हो जाएं डेंगू-मलेरिया का शिकार, पहले से ही इन 5 बातों का रखें ध्यान| साली ने द्वार छेकाई पर मांगे 3 हजार रुपये, तिलमिला उठा दूल्हा… फिर जमकर चले…| सुशासन तिहार से योजनाओं का सीधा लाभ, जनता के चेहरे पर मुस्कान – भारत संपर्क न्यूज़ …| आखिरी ओवर में फिर हारी राजस्थान रॉयल्स, जानिए आवेश खान की एक-एक गेंद पर कैस… – भारत संपर्क| सैफ की जिंदगी में उनकी…करीना ने जब पति की एक्स वाइफ पर कह दी ऐसी बात, खुद को… – भारत संपर्क