बिलासपुर नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए 8 और पार्षद के लिए…- भारत संपर्क

0
बिलासपुर नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए 8 और पार्षद के लिए…- भारत संपर्क

नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही नगर निगम चुनाव का घमासान तेज हो गया है। प्रत्याशियों के पास चुनाव प्रचार के लिए केवल 10 दिन ही है।नाम वापसी के लिए शुक्रवार अंतिम दिन मेयर के लिए दो और पार्षद के 25 दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए जिसके बाद अब मेयर के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में है।

मेयर के लिए मैदान में बचे 8

मेयर के लिए नामांकन दर्ज करने वाले ननकी राम पटेल ने सबसे पहले अपना नाम वापस लिया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक के साथ पहुंचे त्रिलोक श्रीवास ने भी अपना नाम वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद अब महापौर की दौड़ में आठ उम्मीदवार बच गए हैं, जिनमे से कोई एक बिलासपुर का 13वा मेयर बनेगा। वैसे तो मुकाबला सीधे-सीधे भाजपा प्रत्याशी एल पदमजा उर्फ पूजा विधानी और कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक के बीच ही है, लेकिन इनके अलावा इस रेस में बसपा से आकाश मौर्य, आम आदमी पार्टी से खगेश चंद्राकर और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजकुमार निषाद, रमा नाविक, रेवती यादव और कमलेश पटेल मैदान में है।

इधर दो दिनों में 41 पार्षद प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद कुल 230 प्रत्याशी 69 वार्डों में चुनाव मैदान में बच गए हैं। इनमें से 23 वार्ड ऐसे हैं जहां सीधे भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला है। शेष सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।
नाम वापसी के दौरान गुरुवार को दो और शुक्रवार को 39 पार्षद प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। इसके अलावा 6 नामांकन निरस्त भी हुए हैं। अब 69 वार्डों में प्रत्याशियों के संख्या 230 रह गई है। इससे पहले ही वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा प्रत्याशी रमेश पटेल निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं, इसलिए उस वार्ड में पार्षद के लिए वोट नहीं डाले जाएंगे। बिलासपुर नगर निगम में 5 लाख 6000 से अधिक मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। दो ईवीएम के साथ वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होगी। 11 फरवरी को नगर निगम के 509 मतदान केंद्रों में 2 लाख 51 हजार 322 पुरुष और 2 लाख 54 हजार 771 महिला के अलावा 69 अन्य भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही अब प्रचार का शोर बढ़ने लगा है।


Post Views: 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

केंद्रीय बजट भारत के सुनहरे भविष्य का दस्तावेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| 200 फिल्में में एक्टिंग करने वाला साउथ का ‘राजकुमार’, जिसे सिंगिंग के लिए मिला… – भारत संपर्क| वाशिंग मशीन की शक्तियों का बंदे ने किया गजब का इस्तेमाल, वीडियो देख कंपनियों को लगेगा…| Budget: PLI स्कीम का 84% बढ़ा बजट, अब सेमीकंडक्टर का हब बनेगा भारत – भारत संपर्क| ऑस्ट्रेलिया ने एक-साथ जीते दो टेस्ट मैच, दोनों मुकाबलों में एक ही अंदाज में… – भारत संपर्क