उज्जैन ओंकारेश्वर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए 90 श्रद्धालु – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
उज्जैन ओंकारेश्वर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए 90 श्रद्धालु – भारत संपर्क न्यूज़ …

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित तीर्थ दर्शन योजना के तहत् छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा सरगुजा संभाग की प्रथम तीर्थ यात्रा का शुभारंभ आज 10 अप्रैल से किया गया है। इस तीर्थ यात्रा में जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कुल 90 तीर्थयात्री उज्जैन, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन हेतु विशेष बस से रवाना हुए। श्रद्धालुओं को नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष  प्रतिमा यादव एवं नवनिर्वाचित पार्षदों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के तहत जिले के सभी जनपद पंचायत, नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्रों से 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध महिला-पुरुष, परित्यक्ता एवं विधवा महिलाएं, जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तीर्थ यात्रा के लिए प्राथमिकता में चयनित किया गया है। शासन का उद्देश्य उन लोगों को तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान करना है जो आर्थिक तंगी के कारण स्वयं यात्रा करने में असमर्थ हैं। यात्रा की शुभ शुरुआत के अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक आर.के. सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा श्रद्धालुओं के सुखद, सुरक्षित व आध्यात्मिक यात्रा की शुभकामना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 37.80 लाख में बेच दिया, सीमांकन…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री से की मुलाकात – भारत संपर्क न्यूज़ …| पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दी बैल की कुर्बानी, सोशल मीडिया पर डालीं तस्वीरें – भारत संपर्क| *दोकड़ा के ऐतिहासिक प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर में श्रीपुरी धाम की तर्ज पर…- भारत संपर्क| COMEDK UGET Result 2025: कर्नाटक इंजीनियरिंग अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट का…