*Big breakink:- गणेश विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को बोलेरो ने रौंदा, 3…- भारत संपर्क

0
*Big breakink:- गणेश विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को बोलेरो ने रौंदा, 3…- भारत संपर्क

जशपुर/बगीचा। गणेश विसर्जन कार्यक्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं पर तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने भीषण वारदात को अंजाम दे दिया। बगीचा थाना क्षेत्र के जुरूडांड गांव में मंगलवार रात करीब 11 बजे हुए इस हादसे में 2 पुरुष और 1 महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे में जिनकी मौत हुई है, उनमें अरविंद केरकेट्टा (19 वर्ष), विपिन कुमार प्रजापति (17 वर्ष) और खिरोवती यादव (32 वर्ष) शामिल हैं। वहीं, घायलों में फकीर यादव, नीलू यादव, निरंजन राम, संदीप यादव, नारायण, देवंती, गुलापी बाई, याहूसु लकड़ा, संतोष प्रजापति, हेमंत यादव, उमा यादव, भुवनेश्वरी यादव, चंदा बाई, पिंकी, लीलावती प्रजापति, डमरूधर यादव, गायत्री यादव, आरती यादव, परमानंद यादव, अभिमन्यु, हेमानंद और सुखसागर समेत कई लोग शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रोहित व्यास, एसपी शशि मोहन सिंह और जशपुर विधायक रायमुनी भगत देर रात ही मौके पर पहुंचे और घायलों को समुचित इलाज दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही मृतकों के परिजनों से मिलकर इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

गांव में इस हादसे के बाद मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिलासपुर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों का…- भारत संपर्क| UP में अब शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज, टीचर्स डे पर CM योगी का गिफ्ट – भारत संपर्क| बिहार में ब्रिज क्रांति…10 सितंबर से शुरू होगा 704 नए ग्रामीण पुलों का…| सिर्फ 17 रन… इतिहास रचने के करीब हार्दिक पंड्या, T20 एशिया कप में पहली बा… – भारत संपर्क| इस फिल्म के एक सीन के लिए Ranbir Kapoor ने लिए थे 52 रीटेक्स, हैरान रह गए थे… – भारत संपर्क