पोल्ट्री फार्म में घुसा अजगर, एक मुर्गी को निगला- भारत संपर्क

0

पोल्ट्री फार्म में घुसा अजगर, एक मुर्गी को निगला

कोरबा। पोड़ीबाहर स्थित अली पोल्ट्री फार्म में 15 फीट लंबे अजगर ने दहशत फैला दी। रात करीब 10 बजे की घटना है। फार्म को बंद करने के बाद सभी कर्मचारी अपने कमरों में सो रहे थे। अचानक मुर्गियों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।मौके पर पहुंचकर देखा गया तो एक विशालकाय अजगर कुंडली मारकर बैठा हुआ था। जांच में पता चला कि वह एक मुर्गी को पहले ही निगल चुका था। दूसरी मुर्गी को निगलने की कोशिश में वह अटक गया। इस दौरान दूसरी मुर्गी की मौत हो गई। फार्म के मालिक ने तुरंत स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को सूचना दी। जितेंद्र ने मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। फार्म मालिक जाकिद अली ने बताया कि पहले भी फार्म में सांप आए हैं, लेकिन इतना बड़ा अजगर पहली बार देखा। अगर समय रहते इसकी जानकारी नहीं मिलती तो यह और मुर्गियों को भी निगल सकता था। स्नेक कैचर जितेंद्र ने बताया कि पोल्ट्री फार्म में अक्सर शिकार के लिए सांप आते रहते हैं। इस बार का अजगर असामान्य रूप से बड़ा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिल्ली में दो दिन बरसेंगे बादल, उत्तराखंड में येलो अलर्ट… पंजाब सहित 10 र… – भारत संपर्क| NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा! आपस में भिड़े पूर्व विधायक और संजीव…| रायगढ़ में सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज – भारत संपर्क न्यूज़ …| स्टूडेंट्स को फॉलो करना चाहिए ये स्मार्ट मॉर्निंग रूटीन, रहेंगे दूसरों से आगे| रूस पर नए बैन लगाने की तैयारी में अमेरिका…टैरिफ वॉर के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान – भारत संपर्क