बीच सडक़ पति ने की पत्नी की पिटाई, मारपीट का वीडियो सोशल…- भारत संपर्क

0

बीच सडक़ पति ने की पत्नी की पिटाई, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

 

कोरबा। नगर निगम और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने एक पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति ने सडक़ पर अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले इस दंपती ने लव मैरिज की थी। पति बालको पावर प्लांट में काम करता है। शादी के बाद दोनों कोरबा आकर बालको क्षेत्र में रहने लगे। दोनों एक-दूसरे पर शक करते हैं, जिसके कारण अक्सर विवाद होता रहता है। घटना के समय दोनों बाइक पर बालको से कोरबा आ रहे थे। चलती बाइक पर ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद सडक़ किनारे रुककर पति ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। राहगीरों की भीड़ जमा होने पर पति अपनी बाइक छोडक़र मौके से फरार हो गया। पति का अन्य महिलाओं से संबंध है। वहीं पति भी पत्नी पर शक करता है। पति पुलिस में शिकायत करने की बात कहकर भाग गया, लेकिन सिविल लाइन थाने नहीं पहुंचा। पत्नी बाइक के पास ही बैठी रही। उसका कहना है कि पति ने उसके साथ धोखा किया है और वह उसे नहीं छोड़ेगी। हालांकि, यह मामला खबर लिखे जाने तक थाने नहीं पहुंचा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Career in Teaching: बीएड की जगह डीएलएड की क्यों बढ़ रही है डिमांड? जानें क्या है…| मालवा अंचल के किसानों को PM मोदी देंगे बड़ी सौगात, 17 सितंबर को धार में आगम… – भारत संपर्क| Asia Cup: टीम इंडिया की प्रैक्टिस में हो गया साफ, संजू सैमसन को नहीं मिलेगी… – भारत संपर्क| Nepal Protest: काठमांडू में हिंसक आंदोलन का खेल पर भी असर, नेपाल-बांग्लादेश का मैच… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री 10 सितंबर को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास…- भारत संपर्क