नगर निगम के 57 हजार घरों में लगेंगे डिजिटल डोर कोड, निगम और…- भारत संपर्क

0

नगर निगम के 57 हजार घरों में लगेंगे डिजिटल डोर कोड, निगम और बैंक के कर्मचारी करेंगे संयुक्त सर्वे

कोरबा। नगर निगम के 57 हजार घरों में डिजिटल डोर कोड लगाने के लिए निगम और बैंक के कर्मचारी संयुक्त सर्वे करेंगे। इसके बाद ही प्लेट तैयार होगा। अभी वार्डों के हिसाब से सर्वे भी कराया जा रहा है। इसी आधार पर ही मकानों को यूनिक आईडी नंबर दिया जाएगा। निगम प्रॉपर्टी टैक्स के साथ ही अन्य टैक्स जमा करने ऑनलाइन सुविधा दी है। इसे और बेहतर बनाने के लिए डिजिटल डोर कोड लगाए जाएंगे। इसका जिम्मा अनुबंधित बैंकों को दिया गया है। निकाय चुनाव के पहले वार्डों का परिसीमन हुआ था। इस वजह से कई मकान एक दूसरे वार्ड में जुड़ गए हैं। वार्ड का नंबर भी बदल गया है। इसी वजह से मकान का सर्वे कराया जा रहा है।
डिजिटल डोर कोड प्लेट में क्यूआर कोड भी होगा। इसके अलावा यूनिक आईडी नंबर के साथ सभी तरह की जानकारी भी दर्ज रहेगी। इससे लोग घर बैठे ही क्यूआर कोड स्कैन कर टैक्स जमा कर सकेंगे। लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो उसके लिए सर्वे कराया जाएगा। निगम के संपदा अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि सर्वे के बाद ही यूनिक आईडी नंबर जारी होगा। वार्ड के हिसाब से मकान की संख्या भी निश्चित होगी। इसी वजह से निगम और बैंक दोनों के कर्मचारी सर्वे साथ में करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अब OTT पर आई राजकुमार राव की गैंग्सटर फिल्म Maalik, बॉक्स ऑफिस पर बुरा रहा था… – भारत संपर्क| रनिंग रूम में हादसा टला, गिरते पंखे से मच्छरदानी ने बचाई…- भारत संपर्क| ’15 लाख दे नहीं तो रेप केस में फंसा दूंगी…’, दो महीने से घर के बाहर कर रह… – भारत संपर्क| पटना: JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव,…| झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए… भारत को लेकर अचानक कैसे बदले ट्रंप के सुर? – भारत संपर्क