रनिंग रूम में हादसा टला, गिरते पंखे से मच्छरदानी ने बचाई…- भारत संपर्क

0
रनिंग रूम में हादसा टला, गिरते पंखे से मच्छरदानी ने बचाई…- भारत संपर्क






बिलासपुर। रेलवे स्टेशन के गजरा चौक स्थित गार्ड रनिंग रूम में गुरुवार रात बड़ा हादसा टल गया। ए2 ब्लॉक में चलता हुआ सीलिंग फैन अचानक टूटकर नीचे गिर गया। संयोगवश वह पंखा जिस बेड पर गिरा, वहां नागपुर मेल एक्सप्रेस के ट्रेन मैनेजर एस. दामले आराम कर रहे थे। मच्छरदानी में फंसे पंखे ने उनकी जान बचा ली।

दामले नागपुर से ट्रेन लेकर बिलासपुर पहुंचे थे और अगले दिन सुबह उन्हें पुनः नागपुर लौटना था। तेज आवाज सुनकर उनकी नींद खुली तो उन्होंने पंखे को मच्छरदानी में उलझा देखा और घबरा गए। घटना से रनिंग रूम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सुबह इलेक्ट्रिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंखे की मरम्मत कराई। कर्मचारियों ने रनिंग रूम की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों पर निरीक्षण न करने का आरोप लगाया।

घटना को गंभीर मानते हुए रेलवे प्रशासन ने रनिंग रूम इंचार्ज क्रू कंट्रोलर रविकांत को निलंबित कर दिया है। साथ ही प्रभारी से इलेक्ट्रिक उपकरणों की जांच के संबंध में पूछताछ की गई।

सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। फिलहाल एक कर्मचारी को सस्पेंड किया गया है और आगे की जांच के बाद और भी कार्रवाई की जा सकती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रंप के फैसले ने इस देश को HIV संकट में धकेला, बच्चे हो रहे हैं पीड़ित – भारत संपर्क| सीरीज के बीच बदल जाएगी इंडियन टीम, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलेंगे ये 2… – भारत संपर्क| Bihar Best Engineering Colleges: बीटेक के लिए बेस्ट है बिहार का ये काॅलेज, 41…| पुलिस की सतर्कता से Flipkart का पार्सल चोरी होने से बचा, 40 हजार का सामान बरामद – भारत संपर्क न्यूज़ …| कानपुर में खुला हुआ अनोखा टाइम बैंक… पैसे से नहीं, समय का होगा लेन-देन, जानें क्या…