जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहे तीन दोस्त हुए हादसे का शिकार,…- भारत संपर्क

0

जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहे तीन दोस्त हुए हादसे का शिकार, एक युवक की गई जान, दो घायल

कोरबा। जिले में सड़क हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। बांकीमोंगरा निवासी एक युवक अपने जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए दो दोस्तों के साथ बाइक में बिलासपुर जा रहा था। हाइवे पर मुनगाडीह पुलिया के पास तेजरफ्तार वाहन की टक्कर से जन्मदिन के दिन ही युवक की मौत हो गई। उसके दोनों साथी घायल हो गए। एक्सीडेंट शुक्रवार की रात करीब 8 बजे कटघोरा-बिलासपुर हाईवे पर मुनगाडीह पुलिया के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक बांकीमोंगरा निवासी मयंक चौधरी का शुक्रवार को जन्मदिन था। इस मौके पर देर शाम वह अपने दो दोस्त पीयूष व सत्यप्रकाश के साथ पार्टी मनाने के लिए बाइक में सवार होकर बिलासपुर जा रहा था। उस दौरान मुनगाडीह पुलिया के पास हाइवे से गुजर रहे तेजरफ्तार वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे बाइक चला रहे मयंक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दोनों साथी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। घायलों को 108 व 112 टीम ने पाली अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। हाइवे पर रात के समय अक्सर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से लोगों की मौत हो रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर घटना हुई है वह मुनगाडीह पुल के पास है। यहां पर अक्सर दुर्घटनाएं होती है। शुक्रवार को हुई दुर्घटना का मुख्य कारण गाड़ियों की तेज रफ्तार बताई जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sarkari Naukri 2025: बीएसएफ, नेवी, बैंक, रेलवे सहित विभिन्न विभागों में निकली…| वीकेंड के लिए परफेक्ट है पटना से सिर्फ 120km ये जगह, हिल स्टेशन जैसा आएगा फील| वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने 49.99 लाख की लागत से निर्मित ‘दीदी सदन का किया लोकार्पण, … – भारत संपर्क न्यूज़ …| क्या पुतिन की जाल में फंस गए ट्रंप? अब जेलेंस्की के लिए पड़ेगा भारी, अलास्का में… – भारत संपर्क| जसप्रीत बुमराह ने Asia Cup खेलने पर लिया फैसला, सेलेक्शन से पहले BCCI को बत… – भारत संपर्क