सूने मकान से सोने व चांदी के आभूषणाें की चोरी- भारत संपर्क

0

सूने मकान से सोने व चांदी के आभूषणाें की चोरी

कोरबा। बालकोनगर क्षेत्र के एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान के अलमारी से सोने व चांदी के आभूषणाें की चोरी कर ली। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। घटना मंगलवार-बुधवारी देर रात की है। पुलिस ने बताया कि बालकोनगर के न्यूशांति नगर के मकान में हुई है। मकान में अमितेश कुमार तिवारी परिवार के साथ रहता है। परिवार मकान में ताला लगाकर रिश्तदोरी में रायपुर गया है। मकान की चाबी उसके पिता मुरलीधर तिवारी के पास छोड़कर गया है। मुरलीधर क्वांटर नंबर 37/ए/5 में रहते हैं। समय-समय पर वह मकान में आकर देखरेख करते है। मुरलीधर मंगलवार को दिनभर मकान में था। शाम लगभग साढे़ पांच बजे वे ताला लगाकर वापस अपने मकान में चले गए। बुधवार ड्यूटी से लौटने के बाद शाम लगभग सवा पांच बजे न्यू शांति नगर के मकान पहुंचे। देखा कि बाउड्री के गेट का ताला टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा पड़ा था। अमलारी में रखे सोने व चांदी के जेवर सहित अन्य सामान नहीं थे। चोरी हुए जेवर सहित अन्य सामानों की कीमत लगभग 95 हजार रुपए बताई जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किस बंदूक से ट्रंप के खास चार्ली किर्क को मारा गया? सामने आई डिटेल – भारत संपर्क| Aryan Khan: BTS Video में सुर मिलाते दिखे आर्यन-दिलजीत, ‘Bads Of Bollywood’ का… – भारत संपर्क| गायब सीटें, नदारद स्टैंड और टूटी पिच… ये है कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडिय… – भारत संपर्क| बिहार: कैसे हो प्रशासनिक सुधार? जिलों के समग्र विकास सम्मेलन में देश भर के…| इस खिलाड़ी ने शतक नहीं लगाया तो बिना कपड़ों के घूमूंगा, जानिए किसने किया चौ… – भारत संपर्क