*मुख्यमंत्री श्री साय ने धर्मपत्नी के  साथ गृहग्राम बगिया के  मुख्यमंत्री…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री श्री साय ने धर्मपत्नी के  साथ गृहग्राम बगिया के  मुख्यमंत्री…- भारत संपर्क

 

 

जशपुर, 11फरवरी, 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बगिया ग्राम में बने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का धर्मपत्नी के साथ शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का उद्देश्य जनता अपनी बातों को मुख्यमंत्री जी तक पहुंचा सकें और मुख्यमंत्री जनता का निकट एवं निरन्तर संपर्क बना रहे इस उद्देश्य से कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है l.
आम जनता को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना एवं प्रशासन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना भारतीय प्रशासन के लिए सचमुच चुनौती भरा कार्य है। इस समस्या का समाधान तभी संभव है जब प्रशासन को जनसाधारण की प्रवृत्ति एवं सोच का सही ज्ञान हो।
जनता और प्रशासन में सही तालमेल रहे और जनता के विचारों को सुना जाएगा। इसके साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय जी ने कहा कि लोग अपने विचारों और समस्याओं को हम तक पहुंचा सकते हैं। इस कारण से उनके बीच एक सकारात्मक संबंध स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की व्यवस्था की गई है। यह कैंप कार्यालय आम जनता की समस्याओं और विचारों का सम्मान करते हुए सार्थक समाधान का प्रयास करेगाl यहां के कैम्प कार्यालय का सम्पर्क नंबर है 07764-250061
07764-250062
07764-250068
इस अवसर पर कमिश्नर श्री जी आर चुरेन्द्र, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव, आई जी श्री अंकित गर्ग , कलेक्टर श्री डॉक्टर रवि मित्तल, एस पी श्री शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिल्ली: 65 साल की मां से 2 बार रेप, फिर हैवान बेटा बोला- ये ‘सजा’ है; पुलिस… – भारत संपर्क| पटना: कारोबारी हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, एनकाउंटर में आरोपी को पैर में…| GST Reforms: सस्ती होंगी छोटी कार और बाइक्स, ये है सरकार की…- भारत संपर्क| Sarkari Naukri 2025: बीएसएफ, नेवी, बैंक, रेलवे सहित विभिन्न विभागों में निकली…| वीकेंड के लिए परफेक्ट है पटना से सिर्फ 120km ये जगह, हिल स्टेशन जैसा आएगा फील