कोयले के अवैध खनन के दौरान गिरा मलवा, दो लोगों के दबे होने…- भारत संपर्क

0

कोयले के अवैध खनन के दौरान गिरा मलवा, दो लोगों के दबे होने की आशंका, राहत और बचाव कार्य जारी, एक घायल अस्पताल दाखिल

कोरबा। एसईसीएल की दीपका कोयला खदान क्षेत्र की बंद पड़ी खदान से कोयला निकल रहे तीन लोग दब गए। मिट्टी एकाएक धसक कर उनके ऊपर आ गिरी। मिली जानकारी अनुसार इस दुर्घटना में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत केवटाडबरी गांव के समीप घटना घटी। दुर्घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अलावा खदान प्रबंधन से जुड़े लोग और पुलिस अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। जहां पर एक ग्रामीण को बाहर निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया है। इस हादसे में और कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल पर स्थानीय लोग, पुलिस और सीआईएसफ की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही हैl

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इंदौर का बहरूपिया चोर… हर बार चोरी से पहले बदला रूप-रंग, फिर लूट लेता घर;… – भारत संपर्क| Sunil Grover Gulzar Mimicry: इधर सुनील ग्रोवर ने की गुलजार की मिमिक्री, उधर फैंस… – भारत संपर्क| लाख कोशिशों के बावजूद चाकूबाजो के आगे बेबस पुलिस , अब…- भारत संपर्क| अब AC की जरूरत नहीं! IIT कानपुर ने बनाई ऐसी ‘इंसुलेशन शीट’, गर्मी में घर का… – भारत संपर्क| बिहार: पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, रिकॉर्ड 14वीं…