Raigarh News: सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग हेतु 7 मार्च तक मंगाये…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग हेतु 7 मार्च तक मंगाये…- भारत संपर्क

रायगढ़, 23 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य में स्थित निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को वर्ष 2024-25 में प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु आवेदन पत्र मंगाये गये है। आवेदन पत्र 7 मार्च 2024 सायं 4 बजे तक संभागीय मुख्यालय के कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, सरगुजा अथवा दुर्ग में जमा कर सकते है। आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड कर अवलोकन किया जा सकता है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रूसी तेल को दोबारा बेच रहा भारत, अरबों का कर रहा मुनाफा… ट्रंप के मंत्री का बड़ा… – भारत संपर्क| *नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग…- भारत संपर्क| निगम कमिश्नर ने दिए निर्देश-शहर में गंदगी करने व सड़क,…- भारत संपर्क| ट्रक संचालन में झेलना पड़ रहा भारी आर्थिक घाटा, भाड़ा दर में…- भारत संपर्क| इंदौर का बहरूपिया चोर… हर बार चोरी से पहले बदला रूप-रंग, फिर लूट लेता घर;… – भारत संपर्क