Raigarh News: दो संस्थानों का किया गया नाप जोख…गोगा राइस मील और…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: दो संस्थानों का किया गया नाप जोख…गोगा राइस मील और…- भारत संपर्क

रायगढ़। शुक्रवार को निगम क्षेत्र अंतर्गत गोगा राइस मील और संजीवनी हॉस्पिटल का नाप जोख किया गया। दोनों संस्थाओं के संचालकों की उपस्थिति पर नाप जोख कार्य पूर्ण किया गया।

निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशन शुक्रवार की सुबह सबसे पहले जूट मिल गोगा बाबा मंदिर के समीप गोगा राइस मिल का नाप जोख किया गया। इस दौरान गोगा राइस मिल के अंदर निर्मित बिल्डिंग, ओपन स्पेस सभी का अच्छे तरीके से विधिवत लंबाई चौड़ाई की नाप ली गई। गोगा राइस मिल के संचालक द्वारा नाप जोख कार्य में पूर्ण सहयोग किया गया। इसके बाद गोपी टॉकीज स्थित संजीवनी हॉस्पिटल का नाप जोख किया गया। संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक द्वारा उपलब्ध कराए गए ड्राइंग डिजाइन के आधार पर अस्पताल के बिल्डिंग, ओपन स्पेस पार्किंग सहित संजीवनी हॉस्पिटल के हिस्से की संपूर्ण जमीन का नाप जोख किया गया। संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक द्वारा नाप जोख कार्य में पूर्ण सहयोग किया गया। इस तरह शुक्रवार को दो संस्थाओं का नाप जोख कार्य पूर्ण किया गया। नाप जोख के आधार पर दोनों संस्थाओं के संपत्ति कर का निर्धारण किया जाएगा और इसी आधार पर नए सिरे से संपत्ति कर अधिरोहित कर संपत्ति कर जमा लिया जाएगा। नाप जोख के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी और निगम के उप अभियंता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रूसी तेल को दोबारा बेच रहा भारत, अरबों का कर रहा मुनाफा… ट्रंप के मंत्री का बड़ा… – भारत संपर्क| *नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग…- भारत संपर्क| निगम कमिश्नर ने दिए निर्देश-शहर में गंदगी करने व सड़क,…- भारत संपर्क| ट्रक संचालन में झेलना पड़ रहा भारी आर्थिक घाटा, भाड़ा दर में…- भारत संपर्क| इंदौर का बहरूपिया चोर… हर बार चोरी से पहले बदला रूप-रंग, फिर लूट लेता घर;… – भारत संपर्क