शिक्षिका की घर पर जली हुई हालत में मिली लाश, पति फरार- भारत संपर्क

0

शिक्षिका की घर पर जली हुई हालत में मिली लाश, पति फरार

कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती बरपाली में रहने वाली 28 वर्षीय सावित्री सारथी पति हरीश सारथी की लाश घर पर जली हुई अवस्था में मिली। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बीते रविवार की रात लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है युवती सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षिका थी। हरीश नामक युवक के साथ प्रेम विवाह उपरांत वह गेवरा बस्ती क्षेत्र में निवासरत थी। वहीं घटना के बाद से मृतिका के पति की जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग…- भारत संपर्क| निगम कमिश्नर ने दिए निर्देश-शहर में गंदगी करने व सड़क,…- भारत संपर्क| इंदौर का बहरूपिया चोर… हर बार चोरी से पहले बदला रूप-रंग, फिर लूट लेता घर;… – भारत संपर्क| Sunil Grover Gulzar Mimicry: इधर सुनील ग्रोवर ने की गुलजार की मिमिक्री, उधर फैंस… – भारत संपर्क| लाख कोशिशों के बावजूद चाकूबाजो के आगे बेबस पुलिस , अब…- भारत संपर्क