रात के अंधेरे में भटक रही थी मानसिक दिव्यांग महिला, मस्तूरी…- भारत संपर्क

0
रात के अंधेरे में भटक रही थी मानसिक दिव्यांग महिला, मस्तूरी…- भारत संपर्क




रात के अंधेरे में भटक रही थी मानसिक दिव्यांग महिला, मस्तूरी पुलिस ने इलाज के लिए कराया मानसिक अस्पताल में भर्ती ,परिजनों की तलाश जारी – S Bharat News























एक बार फिर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। डायल 112 को सूचना मिली थी कि करीब 25- 30 साल की एक महिला मस्तूरी बस स्टैंड के आसपास भटक रही है। उसकी मानसिक स्थिति कमजोर थी, जिस कारण से वह अपना नाम पता भी नहीं बता पा रही थी। उसके साथ कुछ अनहोनी ना हो जाए, इस आशंका से मस्तूरी पुलिस ने उसे तत्काल महिला सखी सेंटर बिलासपुर पहुंचाया, जहां से उसे इलाज के लिए सेंदरी स्थित मानसिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। अब भी महिला अपने परिजनों के संबंध में कुछ बता नहीं पा रही है, इसलिए पुलिस ने उसकी तस्वीर जारी करते हुए आम लोगों से भी आग्रह किया है कि अगर उन्हें महिला के संबंध में किसी तरह की कोई जानकारी मिले तो पुलिस कंट्रोल रूम पर 9479 193099 पर या थाना प्रभारी 9479193040 पर संपर्क कर सकते हैं।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मानव तस्करी पर आधारित लघु फिल्म “कजरी” का मुख्यमंत्री…- भारत संपर्क| स्कूलें बंद, सड़कों पर उतरे टीचर्स… आखिर क्यों हो रहा है नेपाल में ये…| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नवनियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों ने की सौजन्य भेंट – भारत संपर्क न्यूज़ …| रेटिनॉल को यूज करने से पहले इससे जुड़ी ये 7 बातें जरूर जान लें| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुल 63 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया…- भारत संपर्क