Raigarh News: पेट्रोल पंप संचालक के साथ मारपीट, चाकू से हमला,…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: पेट्रोल पंप संचालक के साथ मारपीट, चाकू से हमला,…- भारत संपर्क

भारत संपर्क न्यूज़ 29 फरवरी। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में रेलवे अंडर ब्रिज स्थित पेट्रोल पंप में बीति रात अज्ञात आरोपियों ने पेट्रोल पंप संचालक पर चाकू से हमला कर दिया है जिससे वह घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है लूट-पाट की नियत से ये हमला किया गया है।

इस संबंध में घरघोड़ा थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग में रेलवे अंडर ब्रिज स्थित पेट्रोल पंप बुधवार की रात्रि अज्ञात आरोपी ने पेट्रोल पंप संचालक हीरू राय के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हमला करने वाला युवक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी पेट्रोल पंप से कोई सामान नहीं ले गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेस की मौसी की खूबसूरती के आगे हिरोइने भी फीकी, एक झलक बना… – भारत संपर्क| लूट और वाहन चोरी के मामले में फरार चल रहे शातिर आरोपियों को…- भारत संपर्क| Viral: तमिलनाडु के स्कूली बच्चों ने डांस से मचाया तूफान, वीडियो पर 10 करोड़ से अधिक…| Virat Kohli vs MI: विराट कोहली ने बुमराह को मारा धक्का, पवेलियन में पटका बै… – भारत संपर्क| मानव तस्करी पर आधारित लघु फिल्म “कजरी” का मुख्यमंत्री…- भारत संपर्क