जिले में फिर छाए बादल, हुई बूंदा बांदी- भारत संपर्क

0

जिले में फिर छाए बादल, हुई बूंदा बांदी

कोरबा। जिले में मौसम के बदलाव का क्रम लगातार जारी है। हवा का रूख एक बार फिर बदला है। इसकी वजह से जिले के मौसम ने करवट ली। आने वाले दो दिनों के भीतर तेज हवा के साथ कई स्थानों बूंदाबांदी और बारिश के अनुमान लगाए जा रहे हैं। शनिवार सुबह तेज धूप रही। इसकी वजह से तेज धूप लोगों चुभने लगी। दोपहर बाद मौसम बदला। हल्की हवा चली और बदली छाई रही। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आई। मौसम खुशनुमा हो गया। शाम लगभग पांच बजे आसमान में काली घटा छाई रही। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। रविवार को भी सुबह से बादल छाए रहे। सुबह 11 बजे के बाद जरूर मौसम खुला। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। आने वाले दो दिनों के भीतर एक बार फिर कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व बूंदाबांदी के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इसकी वजह तीन अलग-अलग सिस्टम सक्रिय होने की बात कही जा रही है। इसका असर कोरबा जिले में भी पडऩे की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया है। न्यनूतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले शुक्रवार को तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 34 डिग्री पार चला गया था।अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Saumya Tandon Fitness Secret : ‘भाभी जी घर पर है’ की गोरी मेम ने बताया फिटनेस का…| 23 सितंबर तक पाकिस्तान के एयरस्पेस से नहीं उड़ सकेंगे भारतीय विमान, बढ़ाई पाबंदी – भारत संपर्क| Sanjay Dutt Disaster Film: बजट का आधा भी नहीं कमा सकी संजय दत्त की ये फिल्म, 6… – भारत संपर्क| गौतम गंभीर समेत 3 लोगों के बारे में शिकायत… भारत-इंग्लैंड सीरीज में ऐसा क… – भारत संपर्क| मेरठ: फंदे से लटका था युवक, कांस्टेबल ने बचा ली जान; CPR देकर हॉस्पिटल पहुं… – भारत संपर्क