*भगवान श्री राम के दर्शन को निकले जशपुर से 24 श्रद्धालु : जशपुर विधायक…- भारत संपर्क

0
*भगवान श्री राम के दर्शन को निकले जशपुर से 24 श्रद्धालु : जशपुर विधायक…- भारत संपर्क

 

जशपुर : अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने जशपुर से 24 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या रवाना हुआ है,जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने सभी श्रद्धालुओं को हरा झंडा दिखा रवाना किया।
ज्ञात हो कि अयोध्या में भगवान श्री राम लला के दर्शन करने भारी संख्या में देश से श्रद्धालु अयोध्या रवाना हो रहे हैं।इस क्रम में जशपुर से भी 24 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या दर्शन के लिए बुधवार सुबह निकला है,जिसे जशपुर के बस स्टैंड में बुधवार को सुबह 6 बजे जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने हरा झंडा दिखा रवाना किया।इस दौरान विधायक श्रीमती भगत ने सभी श्रद्धालुओं का हाल जान मंगलमय यात्रा का कामना किया।अयोध्या रवाना होने वाले सभी श्रद्धालु जशपुर शहर और ग्रामीण मंडल से हैं। इस दौरान भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पप्पू ओझा,राजेश सिंहा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

VIDEO: ये तो गजब हो गया…इतना उच्च कोटि का एक्सीडेंट आपने कभी नहीं देखा होगा!| *कलेक्टर ने पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश में किया परिर्वतन, 30 अगस्त के स्थान…- भारत संपर्क| Asia Cup 2025: संजू सैमसन बाहर, वरुण चक्रवर्ती पर भी खतरा, अजिंक्य रहाणे ने… – भारत संपर्क| Akshara Singh Latest Photos: थोड़ा दर्द, थोड़ा ग्लैम… भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा… – भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर कवि गोष्ठी का आयोजन, संस्कृति एवं…- भारत संपर्क