मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : जिले के 6 स्थानों पर 291 जोड़ो का…- भारत संपर्क

0
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : जिले के 6 स्थानों पर 291 जोड़ो का…- भारत संपर्क

वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी नवदंपत्तियों को देंगे अपना आशीर्वाद
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा जिला मुख्यालय का सामूहिक विवाह कार्यक्रम

रायगढ़, 6 मार्च 2024/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत रायगढ़ जिले में 7 मार्च को 6 स्थानों में 291 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न होने जा रहा है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी जिला मुख्यालय के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाटी स्टेडियम में आयोजित 84 जोड़ो के विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं नवदपत्तियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर जिले के खरसिया, घरघोड़ा एवं तमनार बंजारी मंदिर में 28-28 जोड़े का विवाह होगा। इसी तरह धरमजयगढ़ में 56 जोड़े तथा लैलूंगा में 67 जोड़े का विवाह संपन्न होगा।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह पर मदद देने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संचालित की है। कन्या विवाह योजना के माध्यम से परिवार को विवाह के समय आने वाली आर्थिक कठिनाइयों से मुक्ति मिल सकती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को कन्या के विवाह के संदर्भ में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाले फिजूलखर्ची को रोकना एवं सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देने, सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से मनोबल/आत्मसम्मान में वृद्धि एवं उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार, सामूहिक विवाहों का प्रोत्साहन तथा विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना है। छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कन्या विवाह योजना का संचालन किया जाता है। शासन द्वारा कन्या विवाह में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक जोड़ो को 50 हजार रुपये का अनुदान स्वीकृत किया जाता है, जिसमें से 21 हजार रुपये कन्या को वित्तीय सहायता के रूप में बैंक खाते के माध्यम से राशि का भुगतान किया जाता है। इसी तरह 15 हजार रूपये का उपहार सामग्री, 6 हजार रुपये का वर-वधु का श्रृंगार एवं वस्त्र इत्यादि तथा 8 हजार रूपये विवाह के आयोजन पर व्यय किया जाता है। इस तरह प्रत्येक जोड़ो को 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की जाती है।

Previous articleRaigarh News: प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप मेला 11 मार्च को  
Next articleRaigarh News: पुरानी रंजिश पर युवक की धारदार हथियार से हत्या…2 नाबालिग पुलिस की हिरासत में
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री… – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 के बीच राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन में हुई लड़ाई? हेड कोच ने तोड़ी… – भारत संपर्क| अब सीक्वल के सहारे इमरान हाशमी! ‘आवारापन 2’ के बाद लाएंगे 13 साल पुरानी इस फिल्म… – भारत संपर्क| स्टेज पर दुल्हन खिंचवा रही थी फोटो, तभी दूल्हे ने तमतमाते हुए मारा कमेंट, फिर बोला-…| छत्तीसगढ़ में गैर संचारी रोग के ईलाज में आभा आईडी है मददगार,…- भारत संपर्क