भारतीय किसान संघ ने मनाया स्थापना दिवस- भारत संपर्क

0

भारतीय किसान संघ ने मनाया स्थापना दिवस

कोरबा। भारतीय किसान संघ जिला इकाई द्वारा सांसद आदर्श ग्राम तिलकेजा में भातीय किसान संघ की स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। 4 मार्च 1979 को दत्तोपंत ठेंगड़ी द्वारा भारतीय संघ की स्थापना की गई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंबिका प्रसाद जायसवाल भूतपूर्व उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष तारासिंह कंवर जिला अध्यक्ष, मनीलाल हलवाई, कोषाध्यक्ष पवन सिंह कंवर महामंत्री एवं ब्लाक अध्यक्ष कोरबा लखनलाल कैवर्त, महामंत्री दाउराम कौशिक, ब्लाक अध्यक्ष करतला बिसाहू, दास बिझंवार एवं कार्यकारिणी के सदस्य कोरबा व करतला ब्लाक गावों के किसान सहदेव प्रसाद कैवर्त, राम मनोहर सोनी के साथ-साथ 50 किसान सहित 5 महिला किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के स्थापना, स्थापना के उद्देश्य, कार्य, रीति-नीति, वर्ष में मनाये जाने वाले पर्व एवं विगत एक वर्ष में भारतीय किसान संघ जिला इकाई कोरबा द्वारा किये गये कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई। किसानों को बैंको से धान के समर्थन मूल्य की राशि प्राप्त करने में होने वाली कठिनाईयों को ध्यान में रखते हुए करतला एवं तिलकेजा में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने, दर्री बांध के बांयी तट नहर से कोरबा एवं करतला ब्लाक के गांवो में लिपट इरीगेशन के माध्यम से खेतों में पानी पहुँचाने की व्यवस्था कराने तथा ग्राम तिलकेजा में गौशाला बनाने के लिए जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी के सदस्यों व किसानों की उपस्थिति में प्रस्ताव पारित कर मांग पत्र शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम सद्भावना पूर्ण वातावरण सम्पन्न हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

VIDEO: ये तो गजब हो गया…इतना उच्च कोटि का एक्सीडेंट आपने कभी नहीं देखा होगा!| *कलेक्टर ने पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश में किया परिर्वतन, 30 अगस्त के स्थान…- भारत संपर्क| Asia Cup 2025: संजू सैमसन बाहर, वरुण चक्रवर्ती पर भी खतरा, अजिंक्य रहाणे ने… – भारत संपर्क| Akshara Singh Latest Photos: थोड़ा दर्द, थोड़ा ग्लैम… भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा… – भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर कवि गोष्ठी का आयोजन, संस्कृति एवं…- भारत संपर्क